सीर गोवर्धनपुर की दलित बस्ती में पांच बिजली के खंभे जर्जर, पिलर के सहारे टिका पोल; एक्सईएन के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Varanasi: सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र की दलित बस्ती में बिजली विभाग की लापरवाही से स्थानीय नागरिकों की जान खतरे में है। यहां बिजली के जर्जर खंभों को लेकर लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि जर्जर बिजली का खंभा पिलर के सहारे टिका हुआ है। शिकायत के चार दिन बीत जाने के बाद भी उसे ठीक कराने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि (Varanasi) बस्ती में लगभग पांच बिजली के खंभे जर्जर स्थिति में हैं। इनमें से एक खंभे की हालत बेहद खराब है, जो पिलर के सहारे खड़ा है। क्षेत्र में लगातार लोगों का आवागमन होता है और बच्चे भी आसपास खेलते रहते हैं। ऐसे में खंभे के गिरने या बिजली के तारों से करंट उतरने की आशंका बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि बिजली के खंभे में करंट भी उतर रहा है, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है।

इस मामले को लेकर जब (Varanasi) बिजली विभाग के एक्सईएन सौरव पांडेय से बातचीत की गई तो उन्होंने सोमवार तक खंभे को ठीक कराने की बात कही थी। हालांकि, उनके आश्वासन के बाद भी अब तक खंभे की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विभाग की ओर से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
स्थानीय नागरिक अमन यादव ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीर गोवर्धनपुर (Varanasi) की दलित बस्ती में करीब पांच बिजली के खंभे जर्जर हालत में हैं। इसकी शिकायत लगातार एक्सईएन और एसडीओ से की जा चुकी है, लेकिन कोई भी अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग खंभों पर सीमेंट और बालू लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति बेहद चिंताजनक है।

अमन यादव ने कहा कि क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं और लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बिजली का खंभा अभी भी पिलर के सहारे टिका हुआ है। खंभे में करंट उतरने की भी शिकायत है। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित (Varanasi) विभाग तभी सक्रिय होता है, जब कोई घटना या दुर्घटना हो जाती है।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
अमन यादव ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जर्जर खंभों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। यदि जल्द से जल्द सभी जर्जर बिजली के खंभों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो स्थानीय नागरिक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
ये भी पढ़े:- पत्नी से विवाद के बाद 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान
स्थानीय नागरिकों (Varanasi) ने मांग की है कि विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर जर्जर खंभों की जांच कराए और सभी खराब खंभों को सुरक्षित तरीके से बदलवाए, ताकि बस्ती के लोगों को संभावित हादसे से बचाया जा सके।

