Varanasi: जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार की भोर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जहां हादसे में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन भिजवाया।

Varanasi: वृंदावन दर्शन-पूजन कर लौट रही थी बस
जानकारी के अनुसार,पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के रहने वाले यात्री बस से वृंदावन दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे। शनिवार की भोर करीब तीन बजे बस (Varanasi) लेन पर कोका-कोला कंपनी के सामने पहुंची थी। इसी दौरान चालक को नींद आ गई और अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़े:- सपा पार्षद भईया लाल यादव समेत पांच पर FIR
दुर्घटना में घायल यात्रियों में दुर्गा कांड, मौली, सुख विश्वास,संपोंडांस, विश्वजीत साह, नोमिता वाला, झुमरानी विशेष, स्माली साघोराई, सपना मित्रों, शुक्ला विश्वास, सिजोई हद्रो, ज्योति प्रिय भद्रो, शकुन,पायो प्रदीप देय,लोक्खी घोष, शेफाली दास, गुरुदसी सरकार, गौरी शंकर सरकार माला सोदार और पूर्णिमा शामिल हैं। सभी घायल पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। (Varanasi)हादसे में किसी की जान नहीं गई।

