Varanasi: दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व, खुशियों और आपसी सौहार्द का संदेश देने वाला त्योहार है। इसी भावना को साकार करते हुए किरण परिवार द्वारा 06 नवंबर 2026, शुक्रवार को किरण सोसाइटी परिसर में दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली समारोह हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, संगीता बहन जी एवं सभी विभाग प्रमुखों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। (Varanasi) कार्यक्रम का संचालन विजय लक्ष्मी जी ने किया तथा राजेंद्र सर स्वागत उददवोंधन प्रस्तुत किये तथा बच्चों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया ।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति रही कार्यक्रम का मुख्या आकर्षण
समारोह का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति रही शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा समावेशी नृत्य एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी वहीं (Varanasi) एच.आर.टी.सी. विभाग द्वारा भगवान श्रीराम और केवट के प्रेम, समर्पण एवं संवाद पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया, आजीविका विभाग के प्रशिक्षु भी अपनी नृत्य प्रस्तुति से समारोह में उत्साह और उमंग के रंग भरें, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्षिप्त रामायण की प्रस्तुति भी दी गई।

इस अवसर पर (Varanasi) संगीता बहन जी ने आशीर्वचन प्रदान किया, जबकि मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर उमेश अर्जुन परब जी व्दारा प्रेरणादायी संबोधन से बच्चों एवं उपस्थित जनसमूह का उत्साहवर्धन किया गया। अंत में एच.पी. गिरी सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश
किरण परिवार का यह आयोजन केवल दीपावली उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देगा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित अवसर, प्रोत्साहन और स्नेह के माध्यम से निखारा जा सकता है। (Varanasi) दिव्यांग बच्चे भी अपनी प्रतिभा, कला और आत्मविश्वास से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस
किरण परिवार (Varanasi) का प्रयास है कि खुशियों का प्रकाश हर चेहरे तक पहुंचे और कोई भी बच्चा उत्सव की उमंग से वंचित न रहे। निश्चित रूप से बच्चों की खिलखिलाहट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दीपों की जगमगाहट इस दीपावली समारोह को यादगार बनाया। इस अवसर पर संस्था की निदेशिका श्रीमती निधि, मुख्य प्रशासक श्री सतीश, विभागाध्यक्ष श्री राजेन्द्र नाथ राय, एच. पी. गिरी, लिपिका, खिरोद बिहारी शाहू, मधुशुदन, नवीन, सुनील एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
