सुबह बारात से लौटते समय कोपागंज के सहरोज में हादसा, पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
Mau: घने कोहरे के चलते गुरुवार सुबह कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज इलाके में बारातियों से भरी बस और एक प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के ताजपुर से बारात गोरखपुर जिले में गई थी। गुरुवार सुबह बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान (Mau) कोपागंज के सहरोज इलाके में घने कोहरे के कारण बारातियों से भरी बस की एक प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों को चोटें आईं।

Mau:घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय (Mau)पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस और अन्य साधनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़े:- BHU ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों व पुलिस से की मारपीट, दरोगा समेत
क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह ने (Mau) हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
