Varanasi: काशी के नमो घाट पर शनिवार को सीएम योगी और उप राष्ट्रपति काशी तमिल संगमम के पांचवे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने नमो घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का निरीक्षण किया और साथ ही अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काशी (Varanasi) पूरी तरीके से अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है,सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जा चुकी हैं। बता दें कि 28 नवंबर को तमिलनाडु से 250 प्रतिनिधियों की पहली टीम वाराणसी पहुच रही है।
कमीश्नर के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि इस आयोजन के जरिये काशीवासियों को तमिलनाडु के दो हजार साल पुराने इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इसको लेकर प्रतिनिधियों का अलग अलग जत्था सात समूहों में काशी (Varanasi) आ रहा है । जिसमे 1500 से अधिक लोगों के आने की सम्भावन है। इसमें विभिन्न विषयों के जानकार, कलाकार और 50 शिक्षकों का समूह काशी आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन मुख्य उद्देश्य काशी और तमिलनाडु की संस्कृति का आदान-प्रदान करना है। इस बार का थीम “तिरुक्कुरल पयिल्वोम – तिरुक्कुरल अभ्यास करें” रखा गया है।
यह भी पढ़े : एचआईवी नियंत्रण में Varanasi ने रचा इतिहास, प्रदेश में प्रथम स्थान के साथ मिला ‘सुरक्षित’ जिले का दर्जा
Varanasi CM का सख्त निर्देश
कमीश्नर (Varanasi) ने कहा कि कार्यक्रम में सीएम योगी, उप राष्ट्रपति के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्रि भी शामिल हो रहे है। सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि डेलिगेट्स को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े , इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
