सामनेघाट में ड्यूटी पर तैनात सिपाही से मारपीट, कुछ आरोपी मौके से फरार; लंका थाने में मुकदमा दर्ज
Varanasi: लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित जज गेस्ट हाउस के बाहर शराब पी रहे युवकों को रोकना ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को भारी पड़ गया। रोकने से नाराज युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जबकि कुछ अन्य युवक मौके से भाग निकले। सिपाही की तहरीर पर लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, (Varanasi) सामनेघाट स्थित जज गेस्ट हाउस के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही पंकज जायसवाल ने उन्हें शराब पीने से रोकते हुए टोका। इस बात को लेकर युवकों और सिपाही के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने सिपाही को पीटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अन्य पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर लंका थाने (Varanasi) की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ अन्य युवक पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे। (Varanasi) पुलिस उनकी तलाश और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
तीन युवक हिरासत में
हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान (Varanasi) गाजीपुर के असाव नगसर हॉल्ट निवासी आदित्य राय (26), लंका के मारुति नगर कॉलोनी निवासी वाचस्पति नंदन (29) और सामनेघाट के केदारेश्वर नगर कॉलोनी निवासी दिव्यानंद द्विवेदी के रूप में हुई है।
ये भी पढ़े:- काशी तमिल संगमम 5।0 में जुटेंगे 1750 प्रतिनिधि
लंका (Varanasi) थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सिपाही पंकज जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

