Varanasi:संविधान दिवस के अवसर पर अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल के नेतृत्व में वाराणसी के सारनाथ से गुरुवार को 12 दिवसी “रोजगार और भागीदारी यात्रा” की शुरुआत की गयी. यह यात्रा सारनाथ (Varanasi) से मिर्जापुर जौनपुर बाराबंकी सीतापुर सुल्तानपुर राय बरेली पीलीभीत से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी.उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केद्र सरकार का 5 बिलियन और राज्य सरकार का एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का जो एजेंडा है वो सिर्फ सुखद स्वप्न साबित हो रहा है.ये भारतीय जनता पार्टी की बुरी नियति का परिणाम है कि आज भारत कि अर्थव्यवस्था संकट ग्रस्त नज़र आ रही है .हालांकि आंकड़ो को दिखा कर कहा जा रहा है कि जीडीपी बढ़ रही है . उन्होंने कहा कि(Varanasi) बढ़ती हुईं जीडीपी नए रोजगार और नए अवसरों का सृजन करती है, लेकिन बीजेपी सरकार के कल में ना ही रोजगार मिल रहे हैं और ना नए अवसरों का सृजन हो रहा है । सरकार अवसर के समानता के अधिकार को नही मानती उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ा के लोगो का हक मारा गया है, युवाओं को अपने अधिकार मांगने के लिए सड़कों पे उतरना होगा और सरकार से जवाब मांगना होगा और आगामी 2027 के चुनाव मे उन्हे नए विकल्प के साथ जाना चाहिए ।
Varanasi से ”रोजगार और भागीदारी यात्रा” की शुरुआत:
रोजगार और भागीदारी यात्रा” सारनाथ(Varanasi) से मिर्जापुर जौनपुर बाराबंकी सीतापुर सुल्तानपुर राय बरेली पीलीभीत से होते हुए आठ दिसम्बर को लखनऊ पहुंचेगी.इस यात्रा से युवाओं को वो मंच मिलेगा जिसमें वो सरकार को घेर कर अपने रोजगार और अवसरों के प्रति जवाबदेही तय कर सकेगा .
यह भी पढ़े : संविधान दिवस पर “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” के नारे से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम
अपना दल ( कमेरावादी ) किसी से गठबंधन कएगा ?
उन्होने कहा (Varanasi) कि वर्तमान में सभी दल दो धड़ों में बटकर कर चुनाव लड़ रहें हैं एसे में जो लोग यह विस्वास करते हैं कि संविधान के साथ खिलवाड़ नही किया जा सकता उन सब को एक साथ मिलकर कर भारतीय जनता पार्टी कि तुगलकी फरमान जरी करने वाली सरकार को इस बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा .
