Varanasi:संविधान दिवस के अवसर पर नमामि गंगे(Varanasi) ने गुरुवार 26 नवंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। भारतीय संविधान की तस्वीर और राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर नागरिकों ने उद्घोष किया कि ‘हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान’ है। हम भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे। भारतीय संविधान नागरिकों को देश में स्वतंत्रता से रहने का अधिकार देता है। इसके साथ ही उनके लिए कर्तव्यों का निर्धारण भी करता है कि वह नदी, वन, झील, और वन्यजीवों सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन करें।
सामुदायिक प्रयासों का ‘संगम‘ ही गंगा नदी के कायाकल्प की नींव है:
नमामि गंगे काशी क्षेत्र संयोजक व नगर निगम(Varanasi) के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर लोगों को उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी को निर्वाह करने की शपथ दिलाई । उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में निहित पर्यावरण संरक्षण के प्रावधान और आधुनिक सरकारी एवं सामुदायिक प्रयासों का ‘संगम’ ही गंगा नदी(Varanasi) के कायाकल्प (अविरल और निर्मल धारा) की नींव है।
यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर 2800 रोडवेज बसें चलाने की तैयारी, श्रदालुओं के लिए बनेंगे 4 अस्थायी बस अड्डे
पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रयास करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य:
राजेश शुक्ला(Varanasi) ने बताया कि संविधान के मौलिक कर्तव्य वाले अध्याय में पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य बताया गया है । आर्टिकल 51-A (g) कहता है कि “भारत के हर नागरिक की यह ड्यूटी होगी कि वह जंगल, झील, नदी और जंगली जानवरों समेत नेचुरल पर्यावरण की रक्षा करे और उसे बेहतर बनाए और जीवों के प्रति दया रखे।
