Varanasi:काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से काशी तमिल संगमम् का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से आयोजित होगा। 12 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय और काशी (Varanasi) में तैयारियां की जा रही हैं। इस बार आयोजन की थीम तमिल के प्राचीन ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ पर आधारित ‘तिरुक्कुरल पयिलयोम’ यानी ‘तिरुक्कुरल का अभ्यास करें’ रखी गई है। इसके तहत तमिलनाडु से सात समूहों में कुल 1750 प्रतिनिधि(Varanasi) काशी पहुंचेंगे।
सात समूहों में आएंगे प्रतिनिधि
संगमम् के तहत आने वाले सात समूहों में प्रत्येक में 250 सदस्य होंगे। इनमें विद्यार्थी, शिक्षक, लेखक, मीडियाकर्मी, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग, पेशेवर, कलाकार, महिला प्रतिनिधि, शास्त्रीय गायक और आध्यात्मिक शिक्षक एवं वक्ता शामिल होंगे। इनके लिए 29 नवंबर से 11 दिसंबर तक बीएचयू परिसर(Varanasi) के विभिन्न स्थलों पर विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में प्रतिभागियों की विशेषज्ञता और रुचि के अनुसार विषय निर्धारित होंगे। साथ ही उन्हें बीएचयू की विरासत और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान से परिचित कराया जाएगा।
तीन हजार विद्यार्थियों तक पहुंचेगी तिरुक्कुरल की शिक्षा
आयोजन के तहत तमिलनाडु से हिंदी के जानकार 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश आएंगे। ये शिक्षक वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में विद्यार्थियों को तिरुक्कुरल की शिक्षाओं से परिचित कराएंगे। वाराणसी में 20, प्रयागराज में 15 और अयोध्या में 15 शिक्षकों की तैनाती होगी। इस पहल से करीब तीन हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस पहल का समन्वय बीएचयू(Varanasi) करेगा।
एक हजार संस्थानों के विद्यार्थी करेंगे अध्ययन
देशभर के एक हजार शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी अपनी भाषा में तिरुक्कुरल का अध्ययन करेंगे । इस अभियान के लिए बीएचयू (Varanasi) को उत्तर प्रदेश का राज्य नोडल संस्थान बनाया गया है। एक महीने का कार्यक्रम 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। प्रत्येक विद्यार्थी को एक लेख अथवा शोध-टिप्पणी जमा करनी होगी। सत्यापन के बाद चयनित विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : तुगलकी फरमान जारी करने वाली सरकार को इस बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेंगे : पल्लवी पटेल
1500 से अधिक विद्यार्थी बनेंगे वालंटियर
युवाओं को आयोजन से जोड़ने के लिए संध्या भजन, नुक्कड़ नाटक, लोक एवं शास्त्रीय संगीत, रंगोली, पोस्टर डिजाइन, फोटोग्राफी, कैलीग्राफी और डिजिटल आर्ट जैसी गतिविधियां होंगी। केटीएस यूथ क्विज और कैंपस कल्चरल फ्लैश भी आयोजित किए जाएंगे। इनके संचालन के लिए 1500 से अधिक छात्र स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। 27 नवंबर को ‘रन फॉर काशी तमिल संगमम् 5.0’ आयोजित होगी।
कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बीएचयू (Varanasi) पहले संस्करण से ही संगमम् का अभिन्न सहभागी रहा है। यह आयोजन काशी और तमिलनाडु के बीच विचारों, परंपराओं और दर्शन के आदान-प्रदान का माध्यम है। वहीं, आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा (Varanasi) ने इसे भारत की साझा सभ्यतागत विरासत को समझने का महत्वपूर्ण मंच बताया। आयोजन के नोडल अधिकारी प्रो. अंचल श्रीवास्तव और समन्वयक डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच देने के लिए विश्वविद्यालय में व्यापक तैयारियां की गई हैं।
