Varanasi: काशी में महिंद्रा कबीरा फेस्टिवल के 10वें संस्करण का किया जायेगा आयोजन। 4 से 6 दिसंबरतक चलने वाले इस आयोजन में फेस्टिवल के पिछले संस्करणों में आए कलाकार एक बार फिर शामिल होंगे। गंगा किनारे(Varanasi) होने वाले इस कार्यक्रम में कलाकार नई संगीत प्रस्तुतियों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे।15वीं सदी के कवि और संत कबीर से प्रेरित संगीत, कविता, सांस्कृतिक विस्तार और विरासत का एक दशक अब पूरा होने जा रहा है। महिंद्रा कबीरा फेस्टिवल(Varanasi) के ऐतिहासिक घाटों पर फिर लौट रहा है।
कबीर की कविता और दर्शन को समझने का मंच
10वें संस्करण में कलाकारों और विचारकों का एक प्रतिष्ठित समूह एक जगह इकट्ठा (Varanasi) हो रहा है। यह कबीर की मूल भावना और विभिन्न पीढ़ियों द्वारा उनके शब्दों की अलग-अलग व्याख्याओं का उत्सव होगा। बीते दस सालों में फेस्टिवल ने शास्त्रीय, लोक, भक्ति और समकालीन संगीत के माध्यम से कबीर की कविता और दर्शन को समझने और उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले मंच के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Varanasi के गुलेरिया कोठी से होगी आयोजन की शुरुआत
गुलेरिया कोठी की गंगा आरती से इसं कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद कबीरचौरा मठ के आध्यात्मिक गुरु उमेश कबीर से बातचीत होगी। फिर कलापिनी कोमकली अपने पिता, महान गायक कुमार गंधर्व की संगीत-विरासत को श्रद्धांजलि देते हुए ट्रिब्यूट टू कुमार गंधर्व पेश करेंगी। 5 और 6 दिसंबर की सुबह गुलेरिया कोठी(Varanasi) में ‘सब्लाइम मॉर्निंग्स’ के तहत संगीत की कई प्रस्तुतियाँ होंगी।5 दिसंबर को ‘मन लागी रे: काशी के निर्गुण कवि में लिंडा हेस संजॉय रॉय से बातचीत करेंगी। इसमें यूसरा नक़वी के गीत भी होंगे।6 दिसंबर को वेदांत भारद्वाज उड़ जाएगा हंस अकेला द फ़्लाइट बैंक होम’ पेश करेंगे 5 दिसंबर को पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया ‘सॉन्ग्स ऑफ़ द फ़ॉर्मलेस कबीर वाणी एंड निर्गुण भजन’ पेश करेंगे।
संवाद के ज़रिए कबीर की कविता और दर्शन को ज़िंदा करने का मंच
टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के रॉय ने कहा, “महिंद्रा कबीरा फेस्टिवल संगीत और संवाद के ज़रिए कबीर की कविता और दर्शन को ज़िंदा करता है। यह हमें कबीर की लगातार बदलती व्याख्याओं को जानने का मौक़ा भी देता है, जिनके शब्द पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमसे बात करते हैं। महिंद्रा समूह के वाइस प्रेसिडेंट एवं कल्चरल आउटरीच के प्रमुख जय शाह ने कहा, “महिंद्रा कबीरा फेस्टिवल ने बीते दस सालों में एक अलग सांस्कृतिक मंच खड़ा किया है, जो संगीत, कला और संवाद के माध्यम से कबीर के दर्शन को नए दर्शकों तक(Varanasi) पहुँचा रहा है।
प्रतिभागी Varanasi के संस्कृति से भी होंगे परिचित
कार्यक्रमों और सत्रों के अलावा फेस्टिवल में आने वाले प्रतिभागी हेरिटेज वॉक, मंदिर दर्शन, नाव की सैर, गंगा आरती और स्थानीय हस्तशिल्प व खान-पान की प्रदर्शनी के जरिए वाराणसी की संस्कृति को करीब से देख सकेंगे। प्रदर्शनी महिंद्रा कबीरा फेस्टिवल 2026 के तहत 5 और 6 दिसंबर को (Varanasi) के शिवाला घाट पर लगेगी। कलाकृतियाँ फेस्टिवल के प्रतिभागियों और आम दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जाएँगी। फेस्टिवल से एक महीने पहले (Varanasi) के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में तीन दिन का आउटरीच अभियान चलाया गया था। इसका मक़सद शहर के विद्यार्थियों में फेस्टिवल के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इससे जोड़ना था।
यह भी पढ़ें: काशी तमिल संगमम 5.0 में जुटेंगे 1750 प्रतिनिधि,बीएचयू में होंगे विशेष शैक्षणिक सत्र
प्लास्टिक मुक्त होगा फेस्टिवल
2017 में ‘ग्रीन फेस्टिवल’ के तौर पर येल द्वारा प्रमाण-पत्र पा चुका यह फेस्टिवल पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल तौर-तरीकों की ओर बढ़ रहा है। सस्टेनेबिलिटी पार्टनर स्क्रैप के साथ मिलकर यहाँ कचरे को सही ढंग से अलग-अलग किया जाता है और परिसर में प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता।
