Varanasi: यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने 26/11/2026 को प्रेस नोट जारी किया है। 28.11.2026 को उपराष्ट्रपति, भारत एवं मुख्यमंत्री, उ.प्र. के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान को देखते हुए सुबह 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात रोक व डायवर्जन रहेगा। पूरा ब्यौरा इस प्रकार है –
1. बसें और भारी वाहन – बाबतपुर / हरहुआ साइड
- *1.* बाबतपुर पुलिस (Varanasi) चौकी तिराहा से सुबह 09:00 बजे से भारी व हल्के वाहन एयरपोर्ट तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, बड़ागांव की ओर डायवर्ट होंगे।
- *2.* हरहुआ ओवरब्रिज के प्रारंभिक स्थल पर बाबतपुर से आने वाली रोडवेज व निजी बसें सुबह 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ओवरब्रिज से नहीं जाएंगी, हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर मार्ग से गंतव्य को भेजी जाएंगी।
- *3.* जौनपुर, गाजीपुर (Varanasi) व आजमगढ़ से आने वाली बसें सुबह 09:00 बजे से हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आएंगी, फिर परमपुर की ओर डायवर्ट।
- *4.* अखरी की ओर से आने वाली रोडवेज व निजी बसें भिखारीपुर तिराहा की ओर नहीं जाएंगी, मोहनसराय / डाफी की ओर डायवर्ट।
- *5.* चंदौली (Varanasi) प्रयागराज, सोनभद्र व मिर्जापुर से आने वाली बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित, ठिकाना ढाबा, मोहनसराय से वापस।
- *6.* भदोही से आने वाली बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित, परमपुर / सजोई अंडरपास से वापस।
2. ओवरब्रिज पर पूर्ण प्रतिबंध – वीवीआईपी मूवमेंट के समय
- *7.* हरहुआ ओवरब्रिज (Varanasi) के ऊपर किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित।
- *8.* तरना ओवरब्रिज के ऊपर किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित।
- *18.* लकड़ीमंडी तिराहा से रूट जीरो होने पर किसी भी प्रकार के वाहन को कैंट ओवरब्रिज के ऊपर से जाने की अनुमति नहीं।
- *26.* कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित।
- *27.* कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर सरैया पुलिस चौकी की ओर से वाहन ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगे, पांचकोशी चौराहा की ओर डायवर्ट।
3. कैंट – पुलिस लाइन – पांडेयपुर – भोजूबीर क्षेत्र
- *9.* गिलट बाजार (Varanasi) तिराहा से वाहन भोजूबीर तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, शिवपुर चुंगी तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *10.* भोजूबीर तिराहा से वाहन जेपी मेहता तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, अर्दली बाजार तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *11.* पुलिस लाइन (Varanasi) चौराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन कचहरी चौराहा / ताड़ीखाना तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, पांडेयपुर की ओर डायवर्ट।
- *12.* पांडेयपुर (Varanasi) चौराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन पुलिस लाइन चौराहा / ताड़ीखाना तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, आजमगढ़ अंडरपास की ओर डायवर्ट, वहां से रिंग रोड होकर गंतव्य तक जाएंगे।
- *13.* काली माता मंदिर चौराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन पुलिस लाइन चौराहा की ओर नहीं जाएंगे, पांडेयपुर चौराहा / आवास विकास कॉलोनी की ओर डायवर्ट।
- *14.* आशापुर चौराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन पांडेयपुर की ओर नहीं जाएंगे, सिंहपुर अंडरपास की ओर डायवर्ट, वहां से रिंग रोड होकर जाएंगे।
- *15.* संदहा रिंग (Varanasi) रोड चौराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन पांडेयपुर की ओर नहीं जाएंगे, सिंहपुर अंडरपास की ओर डायवर्ट।
- *16.* सिधौरा अंडरपास चौराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन भोजूबीर की ओर नहीं जाएंगे, हरहुआ अंडरपास / आजमगढ़ अंडरपास की ओर डायवर्ट।
4. चौकाघाट – लहुराबीर – मैदागिन – गोदौलिया – विश्वेश्वरगंज क्षेत्र
- *17.* लकड़ीमंडी तिराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन चौकाघाट चौराहा / लाइट सिग्नल चौराहा / गोलगड्डा की ओर नहीं जाएंगे, वीसी आवास रोड की ओर डायवर्ट।
- *19.* अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी आगमन से 03 घंटे पूर्व टेंपो ट्रैवलर, ओमनी बस व क्रूजर आदि वाहन लहुराबीर व मैदागिन की ओर नहीं जाएंगे, लकड़ीमंडी की ओर डायवर्ट।
- *20.* लहुराबीर (Varanasi) चौराहा से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन अमर उजाला तिराहा / मैदागिन चौराहा की ओर नहीं जाएगा, मलदहिया चौराहा की ओर डायवर्ट।
- *21.* गोदौलिया चौराहा से मैदागिन चौराहा के मध्य वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।
- *22.* विश्वेश्वरगंज तिराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन मैदागिन चौराहा की ओर नहीं जाएंगे, गोलगड्डा की ओर डायवर्ट।
- *23.* मच्छोदरी पार्क (Varanasi) तिराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन भदऊ चुंगी तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, विश्वेश्वरगंज तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *24.* भदऊ चुंगी तिराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन राजघाट / गोलगड्डा तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, मच्छोदरी पार्क तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *25.* गोलगड्डा तिराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन राजघाट पुल (Varanasi) / लकड़ीमंडी तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, विश्वेश्वरगंज तिराहा की ओर डायवर्ट।
5. कज्जाकपुरा – पांचकोशी – राजघाट – रामनगर क्षेत्र
- *28.* पांचकोशी चौराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन कज्जाकपुरा ओवरब्रिज की ओर नहीं जाएंगे, चंद्रा चौराहा की ओर डायवर्ट।
- *29.* भदऊ चुंगी तिराहा से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन राजघाट पुल / गोलगड्डा तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, भैंसासुर घाट तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *30.* राजघाट पुल पर सूजाबाद की ओर से सुबह 09:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद, बहादुर मोड़ / रामनगर चौराहा की ओर डायवर्ट, वहां से रिंग रोड / टेंगरा मोड़ होकर जाएंगे।
6. लहरतारा – मंडुवाडीह – भिखारीपुर – बीएचयू क्षेत्र
- *31.* बौलिया तिराहा से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन फुलवरिया ओवरब्रिज / लहरतारा चौराहा की ओर नहीं जाएगा, चांदपुर चौराहा की ओर डायवर्ट।
- *32.* चांदपुर चौराहा (Varanasi) से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन बौलिया तिराहा / लहरतारा चौराहा की ओर नहीं जाएगा, मढ़ौली तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *33.* लहरतारा चौराहा से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन मंडुवाडीह चौराहा की ओर नहीं जाएगा, बौलिया तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *34.* मंडुवाडीह चौराहा से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन ककरमत्ता ओवरब्रिज / लहरतारा चौराहा की ओर नहीं जाएगा, मढ़ौली तिराहा / महमूरगंज की ओर डायवर्ट।
- *35.* महमूरगंज (Varanasi) ओवरब्रिज पर महमूरगंज की ओर से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन मंडुवाडीह चौराहा की ओर नहीं जाएगा, महमूरगंज तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *36.* आकाशवाणी तिराहा से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन महमूरगंज ओवरब्रिज / महमूरगंज की ओर नहीं जाएगा, सिगरा चौराहा / रथयात्रा चौराहा की ओर डायवर्ट।
- *37.* ककरमत्ता ओवरब्रिज से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन भिखारीपुर तिराहा / मंडुवाडीह चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
- *38.* भिखारीपुर तिराहा से सुबह 11:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन सुंदरपुर चौराहा / ककरमत्ता ओवरब्रिज की ओर नहीं जाएंगे, चितईपुर चौराहा की ओर डायवर्ट।
- *39.* चितईपुर चौराहा (Varanasi) से सुबह 11:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन भिखारीपुर तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, करौंदी चौराहा / अखरी अंडरपास की ओर डायवर्ट।
- *40.* सुंदरपुर चौराहा से सुबह 11:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन बीएचयू चौराहा / भिखारीपुर तिराहा की ओर नहीं जाएंगे, करौंदी चौराहा की ओर डायवर्ट।
- *41.* नरिया तिराहा से सुबह 11:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन बीएचयू चौराहा की ओर नहीं जाएंगे, करौंदी चौराहा की ओर डायवर्ट।
- *42.* बीएचयू चौराहा (Varanasi) से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन बीएचयू परिसर के अंदर / सुंदरपुर चौराहा की ओर नहीं जाएगा, रविदास गेट चौराहा / रामा सेंटर तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *43.* सामनेघाट पुल से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय कोई वाहन बीएचयू चौराहा की ओर नहीं जाएगा, मारुति नगर चौराहा की ओर डायवर्ट।
- *44.* शास्त्री चौक, रामनगर (Varanasi) से सुबह 11:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन बीएचयू चौराहा की ओर नहीं जाएंगे, रामनगर चौराहा की ओर डायवर्ट, वहां से टेंगरा मोड़ होकर गंतव्य तक जाएंगे।
- *45.* रामनगर चौराहा व शास्त्री चौक, रामनगर से सुबह 11:00 बजे से चार पहिया व मालवाहक वाहन बीएचयू चौराहा की ओर नहीं जाएंगे, टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट।
7. ऑटो व ई-रिक्शा पर प्रतिबंध
- *46. पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा होते हुए तेलियाबाग तिराहा तक ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन सुबह 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित।
- *47. लहुराबीर (Varanasi) से मैदागिन होते हुए विश्वेश्वरगंज तक ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन सुबह 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित।
- *48. अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान से 02 घंटे पूर्व टेंपो ट्रैवलर व ओमनी बसों को लहुराबीर चौराहा तथा मैदागिन की ओर जाने की अनुमति नहीं, लकड़ीमंडी तिराहा की ओर डायवर्ट।
- *49. चौकाघाट (Varanasi) से गोलगड्डा होते हुए सूजाबाद व पड़ाव तक ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन सुबह 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित।
- कैंट रेलवे (Varanasi) स्टेशन से बीएचयू के मध्य लहरतारा व भिखारीपुर मार्ग से जाने वाले ऑटो / ई-रिक्शा का संचालन सुबह 09:00 बजे से 15:00 बजे तक प्रतिबंधित। इस मार्ग से जाने वाले ऑटो / ई-रिक्शा सिगरा व रथयात्रा मार्ग का प्रयोग कर गंतव्य तक जाएंगे।
- बीएचयू से भिखारीपुर तिराहा होते हुए मंडुवाडीह (बनारस) स्टेशन तक ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन सुबह 11:00 बजे से 15:00 बजे तक प्रतिबंधित।
- रामनगर चौराहा से बीएचयू तक ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन सुबह 11:00 बजे से 15:00 बजे तक प्रतिबंधित।
- यातायात पुलिस की अपील है कि उपरोक्त कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, अत्यंत आवश्यकता की दशा में ही वाहन व अतिरिक्त समय लेकर वीवीआईपी कार्यक्रम क्षेत्र मार्ग में निकलें और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें।
ये भी पढ़े:- जज गेस्ट हाउस के बाहर शराब पीने से रोकने पर सिपाही की पिटाई

