• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, September 23, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: मोहन भागवत ने बनवासी लड़की का पांव- पखार किया कन्यादान, एक दूजे के हुए 125 जोड़े, सामाजिक समरसता की अद्वितीय मिसाल

by Abhishek Seth
April 30, 2025
in वाराणसी
0
Varanasi
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: अक्षय तृतीया का पावन दिवस और सांध्य बेला। खोजवां स्थित शंकुलधारा पोखरे पर मंगलगीतों की गूंज के बीच सफेद लकधक कुर्ता, पीली धोती और कंधे पर पीले रंग का गमछा रखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने प्रवेश किया। पैरों में आलता और मस्तक पर तिलक सनातन संस्कार के निर्वहन के संकेत दे रहे थे। बुधवार को काशी में सनातन संस्कारों की पूर्ति के बीच सामाजिक समरसता जीवंत हुई। द्वारकाधीश मंदिर परिसर के पोखरे की सीढ़ियों पर सजी वेदियों पर 125 वर-वधुओं ने एक साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंध गए।

आरएसएस प्रमुख ने पिता की भूमिका निभाते हुए बनवासी कन्या रजवंती का कन्यादान किया। कन्यादान की रस्म पूरी करने के लिए उन्होंने अपने हाथों से बनवासी कन्या के पांव पखारकर सामाजिक डोर को अटूट बना दिया। अक्षय कन्यादान महोत्सव में दलित, ओबीसी और सामान्य वर्ग के जोड़ों ने एक ही प्रांगण में पाणिग्रहण संस्कार पूर्ण कर विविधता में एकता को जीवंत कर दिया।

Varanasi

अक्षय कन्यादान महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोनभद्र की जोगीडीह निवासी वनवासी कन्या रजवंती का कन्यादान किया। उन्होंने सनातन रीति से कन्यादान की सारी परम्परा का निर्वहन करते हुए कन्या पूजन कर रजवंती के पांव पखारे। रजवंती का विवाह सोनभद्र के रेणुकूट निवासी आदिवासी समाज के अमन के साथ हुआ। विवाह समारोह में आरएसएस प्रमुख मंच पर बैठकर वैवाहिक अनुष्ठानों को निहारते रहे। इससे पहले आरएसएस प्रमुख ने मंगलगीतों के बीच बड़े ही आत्मीय भाव से बारात का स्वागत किया।

द्वारकाधीश मंदिर से शाम चार बजे सजी घोड़ा गाड़ियों और बग्घियों से 125 दूल्हों ने बारात के साथ प्रस्थान किया। वर के परिवार के साथ ही समाज के लोग भी बैंड बाजा, आतिशबाजी के बीच नाचते- झूमते हुए बारात के साथ आगे बढ़ते रहे। किरहिया चौराहा, चुंगी, गांधी चौक होते हुए बारात शंकुलधारा पहुंची। रास्ते में सामाजिक संगठनों व क्षेत्रीय व्यापारियों की ओर से बारात का स्वागत किया गया। बारात पर फूलों की पंखुड़िया बरसायी गयीं तो जगह- जगह शरबत और जलपान से बारातियों का स्वागत किया गया।

Varanasi: जगह- जगह बारात का स्वागत, बरसाए फूल

करीब डेढ़ घंटे तक बारात भ्रमण करने के बाद शाम लगभग साढ़े पांच बजे शंकुलधारा पहुंची। बारात के पहुंचने पर सनातन संस्कारों को निभाया गया। कन्याओं की माताओं ने महिलाओं संग दूल्हे का परछन किया। दूल्हों को तिलक लगाकर, आरती उतारी गयी। कन्या पक्ष व आयोजकों ने बारात का स्वागत किया। शाम सवा छह बजे पोखरे की सीढ़ियों पर बनायी गयी वेदियों पर आचार्यों ने वैवाहिक अनुष्ठान शुरू कराया। प्रत्येक जोड़े के विवाह में  परम्पराओं का निवर्हन किया गया। जयमाला, सिंदूर दान के बाद वैवाहिक रस्में पूरी होने पर नव विवाहित जोड़ों को भोंट स्वरूप साइकिल, सिलाई मशीन, वस्त्र, आभूषण, नकदी और मिष्ठान भोंट किया गया। परिवारजनों ने नव विवाहितों को आशीर्वाद दिया।

Varanasi

रजवंती के पिता ने कहा यादगार पल, अद्भुत अनुभव

सोनभद्र निवासी रजवंती के पिता अपनी बेटी का कन्यादान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाथों होने से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण हैं कि बनवासी बेटी का संघ प्रमुख ने अपने हाथों से पांव पखारा और पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए कन्यादान किया। उन्होंने कहा कि यह पल यादगार रहेगा, इसे जीवन भर नहीं भूला सकूंगा। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज को जोड़ने के लिए काफी सार्थक है। एक साथ सभी के बच्चों का विवाह हुआ, न कोई जात- पात, न कोई ऊंच- नीच सभी के लिए एक ही परम्परा और एक ही व्यवस्था।

रिश्तेदार, मित्रगण भी बने बाराती

सामूहिक विवाह समारोह में परम्पराओं के साथ ही सजावट व अन्य व्यवस्था भी की गयी थी। सामान्य शादी समारोह की तरह ही बैंड बाजा, ढोल, लाइटिंग, बग्घी के साथ बारात निकाली गई। सजे रथों पर सवार होकर दूल्हे विवाह स्थल तक पहुंचे। बारात में वर पक्ष के लोगों के शामिल होने की छूट थी जिससे प्रत्येक वर के रिश्तेदार, मित्रगण भी पूरे उत्साह से शामिल हुए।

Varanasi

सामाजिक उद्देश्यों को भी बल

अक्षय कन्या महोत्सव में जाति बंधन भी टूटे। कई अंतरजातीय विवाह कराकर सामाजिक समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गयी। इस विवाह समारोह में सामाजिक उद्देश्यों को भी तरजीह दी गयी। इस कार्यक्रम को सिर्फ सामूहिक विवाह तक सीमित नहीं रखा गया। विवाह स्थल पर पांच हजार से अधिक लोगों ने रक्तदान, नेत्रदान व अंगदान के लिए संकल्प पत्र भरे। सामाजिक दायित्वों को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया।

Highlights

  • Varanasi: जगह- जगह बारात का स्वागत, बरसाए फूल
  • रजवंती के पिता ने कहा यादगार पल, अद्भुत अनुभव
  • रिश्तेदार, मित्रगण भी बने बाराती
  • सामाजिक उद्देश्यों को भी बल
  • Subscribe our channel

    Previous Post

    Pahalgham Attack: सीजफायर उल्लंघन के बाद पाकिस्तान ने बॉर्डर पर खाली की कई पोस्ट, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

    Next Post

    Varanasi: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर अब हाईटेक नजर, 200 नए कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी

    Next Post
    varanasi

    Varanasi: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर अब हाईटेक नजर, 200 नए कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Sonbhadra: 50 लाख की अंतरराज्यीय गांजा तस्करी, वाहन समेत 62 लाख की बरामदगी, गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार
    • Varanasi: लूट व जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजातालाब पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
    • Varanasi: एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं, एयरोब्रिज से सीधे विमान तक पहुंचेंगे यात्री, विकसित किए जाएंगे टर्मिनल
    • Varanasi में फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से इलाकें में दहशत, घरेलू सामान और दरवाजा क्षतिग्रस्त
    • काशी का लाल करेगा कमाल! BHU छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन
    • Varanasi: सफाई के दौरान कर्मचारियों से मारपीट, विरोध में चितईपुर थाने पहुंचे सैकड़ों कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी
    • Lebanon पर इजराइल का हमला, अल-मंसूरी और मजदल जौन में भारी तोपबारी
    • BHU डॉ. टीके लाहिड़ी प्रकरण में नया दावा, डॉ. ओम शंकर ने चश्मदीद के बयान का वीडियो किया साझा, निष्पक्ष जांच की मांग
    • Mau बसपा ने 2027 का बिगुल फूंका, घोसी से अजय जायसवाल पर दांव, तीन विधानसभा सीटों पर प्रभारी प्रत्याशी घोषित
    • Varanasi: नदी में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस, बघवा नाला के पास शव मिलने से मचा हड़कंप

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Sonbhadra: 50 लाख की अंतरराज्यीय गांजा तस्करी, वाहन समेत 62 लाख की बरामदगी, गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार
    • Varanasi: लूट व जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजातालाब पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
    • Varanasi: एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं, एयरोब्रिज से सीधे विमान तक पहुंचेंगे यात्री, विकसित किए जाएंगे टर्मिनल
    • Varanasi में फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से इलाकें में दहशत, घरेलू सामान और दरवाजा क्षतिग्रस्त
    • काशी का लाल करेगा कमाल! BHU छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • गोरखपुर
        • कानपुर
        • आजमगढ़
        • गाजीपुर
        • चंदौली
        • जौनपुर
        • बलिया
        • भदोही
        • मऊ
        • मिर्जापुर
        • सोनभद्र
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • भोजपुरी
      • टीवी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव