काशी हिंदू विश्वविद्यालय BHU से एक गौरव बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्र दुर्गेश यादव का चयन देश के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए हुआ हैं।
आपको बतादें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय BHU के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव ने विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। उनका चयन ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए हुआ है, जिसका प्रसारण 19 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है।

मऊ जिले के महलीपुर गांव का निवासी
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, इंद्रजीत यादव एवं कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। संगीत के प्रति उनका समर्पण बचपन से ही रहा है। दुर्गेश ने बीएचयू से ही वर्ष 2020-23 में बी.पी.ए. (गायन – उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और वर्ष 2023-25 में एम.पी.ए. (गायन – उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है।
BHU भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त
इसके साथ ही वर्तमान में वे संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप BHU कर रहे हैं। उन्होंने प्रसिद्ध संगीतज्ञ पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कि है।
ये भी पढ़े : लेबनान पर इजराइल का हमला
दुर्गेश के इस चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. संगीता पंडित, इंटर्नशिप समन्वयक प्रो. राम शंकर और प्रो.ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित पूरे संकाय ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। अब सबकी निगाहें ‘सा रे गा मा पा’ के मंच पर टिकी हैं, जहां काशी का ये लाल अपने सुरों से देश का दिल जीतने को तैयार है।
