• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: विवादों के बीच खेली गई मणिकर्णिका घाट की मसाने की होली, अघोरियों ने धधकती चिताओं के बीच जमकर मनाया उत्सव

by Kajal Seth
February 28, 2026
in वाराणसी
0
Varanasi
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: विवादों के बीच काशी के महाशमशान मणिकर्णिका घाट पर चिता-भस्म की होली खेली गई। बाबा के साथ होली खेलने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु मणिकर्णिका घाट पहुँचते हैं। पिछले साल तक यह संख्या लाखों में थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने मणिकर्णिका जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। ऐसे में इस बार बाबा मसाननाथ के गण के रूप में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए।

भीड़ और व्यवस्थाओं को देखने हुए प्रशासन ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगा रखा था, जिसके चलते बहुत कम संख्या में लोग मणिकर्णिका घाट पर पहुंचे। धधकती चिताओं के बीच होने वाली इस होली का आयोजन पूरे विश्व में केवल काशी के मणिकर्णिका घाट (Varanasi) पर होता है। वहीं, कई सारे विवादों और भीड़ की स्थिति को देखने के बाद जिला प्रशासन ने आयोजक को बाबा मसाननाथ परिसर में होली आयोजित करने की अनुमति दी थी, लेकिन इस बार लोगों की संख्या काफी कम रही। मणिकर्णिका घाट जाने वाले रास्ते पर के साथ-साथ सतुआ बाबा आश्रम के पास भी बैरिकेडिंग कर लोगों को घाट पर जाने से रोका जा रहा था।

साधु-सन्यासियों ने परंपरा को किया जीवन

इसके चलते कम ही लोग घाट पर पहुंचे पाए। हालांकि अघोरियों व साधु-सन्यासियों ने इस परंपरा को जमकर मनाया और बाबा संग चिता-भस्म की होली खेली। शनिवार को खेली गई इस मसाने की होली (Varanasi) डमरू की थाप पर नाचता-झूमते लोग नजर आए।

विदेशी पर्यटक भी हुए शामिल

घाट पर जश्न के बीच से शवयात्राएं भी गुजरती रहीं। रंग और चिता की राख में सराबोर होकर विदेशी पर्यटक भी झूमते नजर आए। मसाने की होली का रंगोत्सव डमरू वादन से शुरू हुआ। डमरू की गूंज के बीच साधु-संन्यासी मणिकर्णिका घाट (Varanasi) पहुंचे और पूजन किया। सबसे पहले भस्म, रंग, गुलाल और अबीर बाबा मसान नाथ को अर्पित किया। बाबा मसाननाथ की आरती उतारी गई और फिर पालकी यात्रा निकली। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ सभी शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। इसके बाद चिता भस्म की होली खेली गई। आयोजकों द्वारा चीता के भस्म की बारिश की गई और श्रद्धालु होली गीतों पर झूमते नजर आए।

आयोजक गुलशन कपूर ने कहा कि आज यहाँ मसान की होली खेली जा रही है। बाबा अपने गणों के साथ यह होली खेली जाती है। रंगभरी के दिन माता गौरा का गौना कराने के बाद उत्सव के रूप में बाबा यहाँ मसान की होली चिता की राख से खेलते हैं। हम बाबा से सम्पूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हैं। ये दिव्य दृश्य काशी के मणिकर्णिका घाट (Varanasi) पर जो नजर आ रहा है इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

Varanasi: जानिए क्या रहा अघोरियों का कहना

आपको बताते चलें कि इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि जब अघोरियों की टोली मणिकर्णिका घाट पर पहुंची तो प्रशासन द्वारा अन्य लोगों को घाट से हटा दिया गया और उसके बाद अघोरियों ने जमकर बाबा की यह चिता भस्म की होली खेली।

पश्चिम बंगाल से आई अघोरी ने कहा कि मैं पहली बार यहाँ काशी के मसान की होली में शामिल हुई हूं। ऐसा लग रहा है यहां साक्षात महादेव विराजित है और होली खेलने आए हैं। यह पर्व आनद और उत्साह से सभी लोग मनाये और किसी से दुर्व्यवाहार ना करें।

कमरू कामख्या असम से आई अघोरी ने कहा कि आज बाबा की मसान की होली है। हमलोग यहाँ पहुंचे है। माता गौरा और महादेव को अरीब-गुलाल लगाया है और यहाँ चिता भस्म की होली खेली है।

किन्नर पद्मा गुरु ने बताया कि हम यहाँ काशी पहुंचे हैं और बाबा से प्रार्थना की है कि सभी लोग खुश रहे, स्वस्थ रहे। समाज में सुख और शांति बनी रहे।

also read
Previous Post

Sonbhadra: एमवीएम पब्लिक स्कूल की छात्रा का सैनिक स्कूल अमेठी में हुआ चयन, आकृति गुप्ता ने रचा इतिहास

Next Post

Varanasi: कादीपुर नवनिर्मित आरओबी पर पहुंचे सांसद वीरेन्द्र सिंह, कहा- लोकतंत्र में चाबुक की तरह होता है विपक्ष

Next Post
Varanasi

Varanasi: कादीपुर नवनिर्मित आरओबी पर पहुंचे सांसद वीरेन्द्र सिंह, कहा- लोकतंत्र में चाबुक की तरह होता है विपक्ष

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव