वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन (PM Modi) पर जहां जगह-जगह जश्न और बधाई के कार्यक्रम हुए, वहीं दालमंडी में जन्मदिन का रंग कुछ ज्यादा ही ‘ब्लैक’ नजर आया। यहां स्थानीय लोगों ने काली पगड़ी पहनी, काले कपड़े पहनकर काले गुब्बारे उड़ाए और ब्लैक केक काटकर अपना विरोध दर्ज कराया।
यानी जन्मदिन (PM Modi) के मौके पर दालमंडी ने मानो अपना ही ‘ड्रेस कोड’ तय कर लिया—काला पहनिए, ब्लैक केक काटिए और इलाके की समस्याओं की याद दिलाइए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल, सीवर, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ही अपनी शिकायतों का मंच बना दिया।
PM Modi के जन्मदिन पर उड़ाए गए काले गुब्बारे
दालमंडी में विरोध के दौरान काला केक काटा (PM Modi) गया और काले गुब्बारे हवा में छोड़े गए। संदेश साफ था—जन्मदिन की मिठास अपनी जगह, लेकिन इलाके की समस्याओं का स्वाद अभी भी कड़वा है। दर्शनकारियों ने दालमंडी कॉरिडोर और मार्ग से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। लोगों ने विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन (PM Modi) को दालमंडी के लोगों ने इलाके की समस्याओं से जोड़ते हुए ‘76 गड्ढे’ और ‘76 सीवर’ जैसे मुद्दे उठाए। मतलब, जन्मदिन की उम्र 76 साल नहीं, तो कम से कम समस्याओं की गिनती 76 तक पहुंचाने की कोशिश जरूर नजर आई। हालांकि, 76 गड्ढों और 76 सीवर की वास्तविक संख्या की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें:- लोलार्क षष्ठी पर काशी में उमड़ा सैलाब, संतान की कामना में 3 KM कतार
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और सीवर की समस्याओं से स्थानीय निवासियों और कारोबारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विरोध के दौरान बेरोजगारी और स्थानीय विकास जैसे मुद्दे भी उठाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जन्मदिन के जश्न के बीच इलाके की जमीनी समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

