Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रमुख नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च शुरू हो गया है। लेकिन मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सभी सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। ऐसे में इसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है। राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे।
Delhi: CJP प्रवक्ता ने दिया अल्टीमेटम
वहीं, अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरव दास ने सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से जंतर-मंतर (Delhi) पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग की है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी।
ये भी पढ़ें:- महिला सशक्तीकरण फेज-6।0 के तहत निकली जागरूकता रैली
हालांकि, INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं। DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है।

