Sonbhadra: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के विरोध में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और पुतला दहन करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया, जिससे पुतला दहन नहीं हो सका।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा (Sonbhadra) काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री पूजा पाण्डेय ने कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं, लेकिन महिलाओं से जुड़े मामलों में पार्टी का रवैया अलग नजर आता है।

Sonbhadra: कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने (Sonbhadra) सवाल उठाया कि महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस अपने ही सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों बच रही है। वहीं, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति खरवार ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही है।

गौरतलब है कि जेएनयू में प्रोफेसर रहे कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को छात्राओं की शिकायतों से जुड़े मामले में विश्वविद्यालय ने आंतरिक जांच के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
ये भी पढ़े:- बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक का मार्च,
प्रदर्शन में प्रमिला त्रिपाठी, वंदना वर्मा, मंजू (Sonbhadra) गिरी, रंजन पाण्डेय, कविता यादव, रूबी गुप्ता, आरती चौबे, तारा देवी, सविता देवी और सहित भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर मौजूद होकर प्रदर्शनकारी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
