• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Dev Deepawali: वाराणसी में भव्य मनाई जाएगी देव दीपावली, प्रशासन ने कसी कमर, मंडलायुक्त ने विभागों को दिए निर्देश

by Abhishek Seth
November 8, 2024
in वाराणसी
1
Dev Deepawali
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी में देव दीपावली (Dev Deepawali) महोत्सव 2024 की भव्य तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जहां मंडलायुक्त ने आयोजन से जुड़ी आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए।

नमो घाट फेज-2 का उद्घाटन और काशी गंगा महोत्सव

15 नवंबर को नमो घाट फेज-2 का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तावित है, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, 12 से 14 नवंबर तक अस्सी घाट पर काशी गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। पुलिस विभाग को इस आयोजन में आमजन और कलाकारों की आवाजाही के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Dev Deepawali: नगर निगम को घाटों और शहर में सफाई व्यवस्था का निर्देश

मंडलायुक्त ने नगर निगम को घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ के बाद जमा सिल्ट को हटाने, सीढ़ियों की सफाई, पेयजल व्यवस्था, टॉयलेट की सफाई, स्ट्रीट लाइटिंग और गलियों में लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही, छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थलों पर भेजने और पब्लिक अड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया।

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

मंडलायुक्त ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग, एनडीआरएफ, अग्निशमन और जल पुलिस को गंगा में नावों का संचालन सुरक्षित तरीके से करने के साथ ही आतिशबाजी स्थलों पर पुलिस तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और बाथिंग जेटी लगाने की भी योजना बनाई गई है।

Dev Deepawali

देव दीपावली पर भव्य सजावट और लाइटिंग का प्रबंध

शहर में देव दीपावली के अवसर पर भव्य लाइटिंग और सजावट की जाएगी। मंडलायुक्त ने सरकारी भवनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और प्रमुख स्थलों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही, एयरपोर्ट और शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सिंगल कलर स्पाइरल लाइटिंग लगाने की भी योजना बनाई गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग को आयोजन के दौरान मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस सेवा और नावों पर चिकित्सकीय दल तैनात करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही एसएसपीजी अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल और दुर्गाकुंड सीएचसी को आपातकालीन स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया।

देव दीपावली का मुख्य कार्यक्रम और आतिशबाजी

इस वर्ष देव दीपावली का मुख्य कार्यक्रम नमो घाट पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव की शुरुआत करेंगे, इसके बाद सभी गणमान्य अतिथि दीप जलाकर देव दीपावली का आनंद लेंगे। चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन शो और विश्वनाथ मंदिर के सामने आतिशबाजी का भव्य आयोजन भी होगा, जिससे इस आयोजन को और भी आकर्षक बनाया जाएगा।

Dev Deepawali

समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य का निर्देश

मंडलायुक्त ने सभी विभागों को टीम भावना और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को 13 नवंबर तक पूर्ण करने और उसी दिन शाम को रिहर्सल के लिए भी निर्देश दिए हैं।

Highlights

  • नमो घाट फेज-2 का उद्घाटन और काशी गंगा महोत्सव
  • Dev Deepawali: नगर निगम को घाटों और शहर में सफाई व्यवस्था का निर्देश
  • सुरक्षा पर विशेष ध्यान
  • देव दीपावली पर भव्य सजावट और लाइटिंग का प्रबंध
  • स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था
  • देव दीपावली का मुख्य कार्यक्रम और आतिशबाजी
  • समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य का निर्देश
  • बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त एस. चिनप्पा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जो इस आयोजन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

    Subscribe our channel

    Related Posts:

    • WhatsApp Image 2023-11-24 at 22.15.07
      Dev Deepawali: तेल, दीया व बाती, करोड़ों खर्च हो…
    • Dev Deepawali 2024
      Dev Deepawali 2024: दिया-बाती का मेल, होता है…
    • Baba Vishwanath
      PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
    • dev depawali
      Dev Deepawali 2025: “ऑपरेशन सिंदूर” से “नशा मुक्त…
    • varanasi
      Varanasi: 15 नवंबर को मनाई जाएगी देव-दीपावली,…
    • Dev Deepawali 2024
      Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर काशी में 20 लाख…
    Previous Post

    Maharashtra Election: प्रधानमंत्री मोदी बोले – विपक्ष ने धर्म के नाम पर देश को बांटा, अब जाति में बांट रहे

    Next Post

    NH-8 Food Festival: बनारस में एक छत के नीचे मिलेगा उत्तर से दक्षिण तक के व्यंजनों का स्वाद, लगने जा रहा भव्य फूड फेस्टिवल

    Next Post
    NH-8 Food Festival

    NH-8 Food Festival: बनारस में एक छत के नीचे मिलेगा उत्तर से दक्षिण तक के व्यंजनों का स्वाद, लगने जा रहा भव्य फूड फेस्टिवल

    Comments 1

    1. Pingback: Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर काशी में 20 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट, विदेशी कलाकार भी देंगे प्रस्तुति - Hindi N

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
    • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
    • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव