• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, September 14, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश कानपुर

Digital Arrest: CBI और इनकम टैक्स अफसर बनकर EPFO के रिटायर अफसर से 86 लाख की ठगी, 44 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

by Abhishek Seth
April 5, 2025
in कानपुर
0
Digital Arrest
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Digital Arrest: कानपुर के शताब्दी नगर स्थित हिमालय भवन अपार्टमेंट में रहने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के रिटायर अधिकारी विनोद कुमार झा एक बेहद शातिर साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने खुद को इनकम टैक्स और सीबीआई अफसर बताकर उन्हें 44 दिनों तक डिजिटल गिरफ्त में रखा और उनकी पूरी जीवनभर की कमाई 86.30 लाख रुपए ठग लिए। इस दौरान पीड़ित को डराकर, धमकाकर और विश्वास में लेकर उनसे बार-बार रकम ट्रांसफर करवाई गई, पॉलिसी तुड़वाई गई, गोल्ड लोन करवा लिया गया और फ्लैट पर लोन की तैयारी भी कर ली गई थी।

कैसे शुरू हुई ठगी

17 फरवरी को 68 वर्षीय विनोद झा को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर संजय त्रिपाठी बताकर दिल्ली से बोल रहा था। उसने आरोप लगाया कि विनोद झा ने दिल्ली के वजीरपुर स्थित मेसर्स ग्लोबल ट्रेडिंग कंपनी खोली है, जिसे अब तक रजिस्टर्ड नहीं कराया गया है, और उस पर 8.62 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। जब विनोद झा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई कंपनी नहीं खोली है और वह शुगर व बीपी के मरीज हैं, इसलिए दिल्ली नहीं आ सकते, तो ठग ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि या तो वह ऑनलाइन FIR दर्ज कराएं या जेल जाने के लिए तैयार रहें।

Digital Arrest: डिजिटल गिरफ्त में लेने की शुरुआत

ठग ने उन्हें एक अन्य अफसर का नंबर दिया और कहा कि उस व्यक्ति को बताएं कि उनका नाम एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में संदिग्ध के रूप में जोड़ा गया है। इसके बाद उन्हें फर्जी पुलिस अफसर से जोड़ दिया गया, जिसने दावा किया कि उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है और अब इसकी एक कॉपी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भेज दी गई है। फिर केस के इन्वेस्टिगेशन अफसर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और कथित सीबीआई अधिकारी पायल ठाकुर से बात करवाई गई।

पायल ने दावा किया कि यह केस 730 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी से जुड़ा है और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जा सकती। अगर दी गई तो तीन साल की जेल और 5 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा।

भय और ब्रेनवॉश का जाल

विनोद झा बताते हैं कि वह इतना डर गए कि उन्होंने अपनी पत्नी, बेटों या किसी नजदीकी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। वॉट्सऐप कॉल पर बात करते समय ठग वर्दी में नजर आते थे, उनकी मेज पर फाइलें होती थीं और दीवार पर सीबीआई का लोगो लगा होता था। यह सब देखकर उन्हें यकीन हो गया कि वाकई जांच चल रही है। यही डर और भ्रम उनका सबसे बड़ा दुश्मन बन गया।

कैसे हड़पी गई रकम

ठगों ने सबसे पहले उनसे 49 लाख 50 हजार रुपए RTGS के माध्यम से ट्रांसफर करवाए। जब उनका बैंक अकाउंट खाली हो गया तो उन्होंने एलआईसी और एफडी की जानकारी ली। फिर 15 मार्च को 26 लाख रुपए की एलआईसी पॉलिसी तोड़वाकर अपने खातों में डलवाए। इसके बाद घर में रखी ज्वैलरी की जानकारी ली और उस पर 6.80 लाख का गोल्ड लोन लेकर रकम 24 मार्च को ट्रांसफर करवाई।

फ्लैट पर लोन की कोशिश

इसके बाद ठगों ने विनोद झा के फ्लैट से जुड़ी जानकारी मांगी और दस्तावेज दिखाने को कहा। वे 50 लाख रुपए का लोन कराने की योजना बना चुके थे। लेकिन इसी बीच एक बड़ी गलती ने ठगी का पर्दाफाश कर दिया। दरअसल, विनोद झा की पेंशन अप्रैल की शुरुआत तक नहीं आई थी, जिससे उन्हें चिंता हुई और उन्होंने पीएफ ऑफिस में काम करने वाले अपने भतीजे राजीव झा से संपर्क किया। राजीव ने अपने मुंबई में रहने वाले भाई से अकाउंट की जांच कराई तो पता चला कि 24 मार्च को विनोद झा ने 6.80 लाख का गोल्ड लोन लिया है, जबकि वह कभी लोन नहीं लेते थे।

परिवार को हुआ शक, फिर खुला पूरा मामला:

अचानक इतने बड़े ट्रांजैक्शन और लोन की जानकारी मिलने पर राजीव और उनके भाई को शक हुआ। जब उन्होंने चाचा से बातचीत की तो पूरी घटना सामने आई। उन्होंने फौरन पनकी थाना और साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान यह भी पता चला कि अगर थोड़ी और देर हो जाती, तो ठग फ्लैट पर लोन कराकर और रकम हड़पने की तैयारी में थे।

इंटरव्यू के दौरान फिर आया ठग का कॉल:

जब मीडिया की टीम विनोद झा से घटना के संबंध में बातचीत कर रही थी, उसी दौरान ठग का एक और कॉल आया। उसने फिर से खुद को सीबीआई अफसर बताया और विनोद झा से पूछा, “बाबू जी, तबीयत कैसी है? बस अब जांच पूरी होने वाली है, बस प्रॉपर्टी पेपर की जांच बाकी है।” लेकिन इस बार पास में परिवार और मीडिया की मौजूदगी के कारण विनोद झा बात नहीं कर पाए। ठग को शक हो गया और उसने वीडियो कॉल पर मोबाइल घुमाने को कहा, फिर कॉल काट दी।

कौन हैं विनोद झा?

विनोद कुमार झा EPFO में वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (SSSA) और विजिलेंस ऑफिसर के पद से रिटायर हैं। वह पनकी के शताब्दी नगर के हिमालय भवन अपार्टमेंट में पत्नी रेनू झा के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं—हेमंत झा, जो कानपुर के आजाद नगर में बैंक कर्मचारी हैं, और अवनीश झा, जो सूरत में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। देखरेख उनके भतीजे राजीव झा करते हैं, जो रामलीला मैदान के पास गीता नगर क्रॉसिंग पर रहते हैं। अब घटना के बाद विनोद झा और उनकी पत्नी, मानसिक स्थिति को देखते हुए, भतीजे के घर पर ही रह रहे हैं।

Highlights

  • कैसे शुरू हुई ठगी
  • Digital Arrest: डिजिटल गिरफ्त में लेने की शुरुआत
  • भय और ब्रेनवॉश का जाल
  • कैसे हड़पी गई रकम
  • फ्लैट पर लोन की कोशिश
  • परिवार को हुआ शक, फिर खुला पूरा मामला:
  • इंटरव्यू के दौरान फिर आया ठग का कॉल:
  • कौन हैं विनोद झा?
  • अब तक पुलिस कार्रवाई
  • अब तक पुलिस कार्रवाई

    पीड़ित ने पनकी थाना और साइबर थाने में शिकायत की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक FIR दर्ज नहीं हुई थी, केवल एक कंप्लेन रजिस्टर की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए परिवार और समाज में यह सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े साइबर क्राइम में कार्रवाई इतनी धीमी क्यों है।

    Subscribe our channel

    Previous Post

    Letter to President: न्याय न मिलने से टूटी पूर्व डिप्टी जेलर की बेटी, राष्ट्रपति को लिखा इच्छा मृत्यु का पत्र

    Next Post

    Rajudas: महाकुंभ में मुलायम पर अभद्र टिप्पणी, महंत राजू दास पर चलेगा देशद्रोह का केस, वाराणसी कोर्ट ने किया तलब

    Next Post
    Rajudas

    Rajudas: महाकुंभ में मुलायम पर अभद्र टिप्पणी, महंत राजू दास पर चलेगा देशद्रोह का केस, वाराणसी कोर्ट ने किया तलब

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • गंभीर दुर्घटना के बाद BHU छात्र के उपचार में कथित लापरवाही,छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
    • Varanasi: 10 साल से सीवर-जलभराव से बेहाल विश्वकर्मा नगर, सड़क पर उतरे लोग – बोले, अब निरीक्षण नहीं समाधान चाहिए
    • Varanasi हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव
    • Varanasi: आंखों पर पट्टी बांधकर उकेर देते हैं बप्पा की मूरत, 35 साल से गणेश भक्ति में लीन हैं चित्रकार विजय
    • Varanasi: सीवर लाइनों में मिलीं बालू की बोरियां, साजिश की आशंका; जलभराव के मुद्दे पर अखिलेश का तंज,मचा हड़कंप
    • SIT की क्लीन चिट के बाद काशी पहुंचे चंपत राय, सिद्ध पीठ नरसिंह मठ में किया पूजन
    • वाराणसी में Gen-z की जनसभा: नेहा बोरा ने छात्रों से किया संवाद, आईआईटी-बीएचयू की घटना का भी उठा मुद्दा
    • BRICS के देशों में पढ़ाई के नए विकल्प, टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन में लेना हुआ आसान
    • Varanasi: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, पुलिस ने चाकू भी किया बरामद, पूछताछ में सामने आई मार्मिक तस्वीर
    • Varanasi: युवती को कार में जबरन खींचा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घर से निकली थी बिना बताए

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • गंभीर दुर्घटना के बाद BHU छात्र के उपचार में कथित लापरवाही,छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
    • Varanasi: 10 साल से सीवर-जलभराव से बेहाल विश्वकर्मा नगर, सड़क पर उतरे लोग – बोले, अब निरीक्षण नहीं समाधान चाहिए
    • Varanasi हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव
    • Varanasi: आंखों पर पट्टी बांधकर उकेर देते हैं बप्पा की मूरत, 35 साल से गणेश भक्ति में लीन हैं चित्रकार विजय
    • Varanasi: सीवर लाइनों में मिलीं बालू की बोरियां, साजिश की आशंका; जलभराव के मुद्दे पर अखिलेश का तंज,मचा हड़कंप
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • गोरखपुर
        • कानपुर
        • आजमगढ़
        • गाजीपुर
        • चंदौली
        • जौनपुर
        • बलिया
        • भदोही
        • मऊ
        • मिर्जापुर
        • सोनभद्र
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • भोजपुरी
      • टीवी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव