• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: प्रॉपर्टी करोबारी से 16.62 करोड़ की ठगी, आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बनाया शिकार

by Kajal Seth
August 9, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
98
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: भेलूपुर निवासी प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी और उनके बिजनेस पार्टनरों से 16 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपी डॉ. अमित कुमार सिंह यादव (54) को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोवा की जमीन के फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों को असली बताकर जमीन का सौदा कराया गया और इसके एवज में करोड़ों रुपये हासिल किए गए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉ. अमित कुमार सिंह यादव को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। मामले में विटोरियो जोस वेल्हो, अमित कुमार सिन्हा, प्रजय प्रसन्ना सिनेधकर, डॉ. अमित कुमार सिंह यादव और सीए प्रमोद पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते पुलिस (Varanasi) पहले ही अमित कुमार सिन्हा और प्रजय प्रसन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब अमित कुमार सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं इस मामले में गोवा के कुछ सफ़ेद पोश लोगों की संलिप्तता भी बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने पार्टनर के साथ कंस्ट्रक्शन और भूमि कारोबार करते थे। इसी दौरान देहरादून निवासी अमित कुमार सिन्हा ने संपर्क कर बताया कि गोवा निवासी जमीन मालिक विटोरियो जोस बेल्हो अपनी जमीन बेचने के लिए तैयार हैं।

शिकायत के मुताबिक, कुछ दिनों बाद जमीन मालिक का सहयोगी वाराणसी (Varanasi) स्थित कार्यालय पहुंचा और जमीन के दस्तावेज दिखाए। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, गोवा शाखा के खाते में आरटीजीएस/एनईएफटी के जरिए 16,62,49,000 रुपये ट्रांसफर किए गए।

एमओयू और टाइटल सर्टिफिकेट के बाद खुला राज

पीड़ित के अनुसार, 9 जुलाई 2024 को एमओयू के बाद पब्लिक नोटिस प्रकाशित किया गया और फिर टाइटल सर्टिफिकेट भी जारी किया गया। शिकायत में दावा है कि इसमें विटोरियो जोस वेल्हो को जमीन का वैध मालिक बताया गया था।

जब कर्मचारियों को भेजकर जमीन की साफ-सफाई शुरू कराई गई तब इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला मौके पर पहुंची और उन्होंने जमीन पर अपना अधिकार होने का दावा किया। शिकायतकर्ता (Varanasi) के अनुसार आरोपियों की ओर से दिखाया गया गिफ्ट डीड फर्जी और कूटरचित पाया गया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से रकम वापस मांगनी शुरू की।

Varanasi: जान से मारने की धमकी देने का आरोप

आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 0485/2025 के तहत BNS की धाराओं 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया है। मूल शिकायत में धारा 316(2) का भी उल्लेख है।

सर्विलांस की मदद से कोलकाता पहुंची पुलिस

वांछित डॉ. अमित कुमार सिंह यादव की तलाश में भेलूपुर पुलिस (Varanasi) ने सर्विलांस और साइबर सेल की मदद ली। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी के कोलकाता में होने का पता चला। टीम ने वहां पहुंचकर होटल में उसकी मौजूदगी की पुष्टि की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: सपा पार्षद पर विधवा महिला को फोन कर दबाव बनाने और खुदकुशी की धमकी देने का दावा

पुलिस (Varanasi) अब फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों, 16.62 करोड़ रुपये की ठगी, बैंक खातों और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उपनिरीक्षक नवीन कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबल अश्वनी (सर्विलांस सेल) और कांस्टेबल विराट सिंह (साइबर सेल) शामिल रहे।

Related Posts:

  • Varanasi
    Varanasi: वाराणसी में 80 लाख की साइबर ठगी करने वाला…
  • varanasi Cyber Fraud Varanasi News
    Varanasi: फिल्म निर्माण में निवेश का झांसा देकर 2.83…
  • Year Ender 2024
    Year Ender 2024: साल के 12 चर्चित अपराध जिनसे हिल गई…
  • Digital Arrest Varanasi
    Cyber Fraud: नोएडा में पूर्व RBI अधिकारी साइबर ठगी…
  • टीचर
    फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने वाली पाकिस्तानी महिला…
  • Fraud Arrested
    Fraud Arrested: लखनऊ से गिरफ्तार बनारस का शातिर…
Previous Post

Varanasi: सपा पार्षद पर विधवा महिला को फोन कर दबाव बनाने और खुदकुशी की धमकी देने का दावा, FIR के बाद हिरासत में

Next Post

Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Next Post
varanasi temple

Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव