लखनऊ। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को अशोक मार्ग स्थित आयकर भवन कार्यालय पर संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सुमित तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आईपी पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर एसके भार्गव, महासचिव पद पर नृपेंद्र सिंह ,संयुक्त सचिव केली फ्रेड्रिक सिंह , नीरज राय और वित्त सचिव राजेंद्र नाथ शुक्ला को चुना गया। इसके अलावा सागर त्रिपाठी को सचिव (पुस्तकालय) और डीके सिंह को सचिव(खेल) बनाया गया। ये जानकारी जनसंपर्क अधिकारी सुनील चौबे ने दी।
ADVERTISEMENT
sudha jaiswal
ADVERTISEMENT





