लखनऊ । राजाजीपुरम में परशुराम जयंती पर अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा कि परशुराम जयंती मनाने का एक ही उद्देश्य है ब्राम्हण समाज को एकजुट करना। साथ ही कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलना चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए। वहीं संगठन की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह व फरसा देकर ब्राम्हण शिरोमणि सम्मान व विभिन्न क्षेत्र में काम कर रहे ब्राम्हण समाज के शिव शंकर अवस्थी, रंजना अग्निहोत्री, राजीव मिश्रा, राजकिशोर, सुधाकर त्रिपाठी, अमरनाथ मिश्रा सहित कई लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं संगठन की ओर से पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पूर्व उपमुख्यमंत्री को सौंपा। जिसमें मंदिर के पुजारियों व संतों को मानदेय, स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा, सुरक्षा व्यवस्था आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में अनिल शुक्ला, डा यूएन पाण्डेय, प्रमोद दीक्षित, मंगल पाण्डेय, मयंक त्रिपाठी, सूरज पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश अवस्थी, रामू पुरी, देवेन्द्र मिश्रा, लोकेश द्धिवेदी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
sudha jaiswal