Covid Update: वाराणसी में कोरोना अब तेजी से पाँव पसारने लगा है। बुधवार को वाराणसी में 21 नये संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में कोरोना के कुल 323 मरीज मिले हैं। जिनमें से 132 मरीजों का अभी ईलाज चल रहा है। जिले में एक्टिव 131 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 11 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
वाराणसी में आ रहे कोरोना मरीजों के लक्षण में कुछ बदलाव देखे गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा लूज मोशन, उलटी, गले में दर्द, सिर भारी के लक्षण दिख रहे हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, कोरोना देश में फिर से फ़ैल रहा है। वहीं इसके लक्षण भी ओमिक्रोन वाले हैं।
संक्रमण के दौरान क्या करें
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क पहनें।
- संक्रमण के लक्षण दिखने पर स्वयं को लोगों के संपर्क में आने से बचाएं।
- खांसते-छींकते समय नाक व मुंह को रुमाल या टिशू से ढकें।
- तरल और सुपाच्य पदार्थों का सेवन करें।
- बार-बार आंख और नाक को न छूएं।
- बुखार आने पर चिकित्सीय परामर्श से दवा का सेवन करें।
क्या न करें
- लोगों से दूरी बनाकर रहें व अभिवादन करते समय हाथ न मिलाएं और न ही गले लगाएं।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।
- दूसरों के साथ भोज्य पदार्थ व पेयजल साझा न करें।
- चिकित्सीय परामर्श के बिना दवा का सेवन न करें।
- किसी और के नहाने का साबुन व तौलिया इस्तेमाल न करें।

