लखनऊ। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद बुधवार को नगर पंचायत काकोरी से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू के कार्यालय में प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी सुरेश खन्ना कर समीक्षा की और चुवान जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। पार्टी में जो कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे उनको बुलाकर मध्यस्तता की तथा प्रत्याशी से सभी को साथ लेकर चलने का सुझाव दिया। उन्होंने कार्यकतार्ओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा गड़बड़ी वाले क्षेत्रों में पुलिस गस्त बढ़ाए जाने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने बूथ पर बस्ता लगाने वालों और बूथ एजेंटों को सतर्कता पूर्वक,कानून का पालन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करते हुए पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करने का सुझाव दिया।सुरेश खन्ना ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की प्रचण्ड बहुत से जीत होगी। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। जनता एकजुट होकर भाजपा के लिए वोट करेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रत्याशी रोहित साहू,क्षेत्रीय विधायक जयदेवी कौशल,जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी,मूलचंद्र यादव,रविराज लोधी,मंडल उपाध्यक्ष एवं अनादि सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव,रामविलास रावत,विपिन राजपूत,लवकुश यादव,कौशिक राजपूत,मनीष गुप्ता,कपिल सिंह,शिवहरि द्विवेदी,नवनीत निगम,विनय निगम,हरिओम,अंजना त्रिपाठी,जानकी प्रसाद विमल,देवेंद्र प्रताप सिंह,अभय तिवारी,राजकुमार कश्यप,सौरभ साहू,रवि पांडे,दिवाकर लोधी,सबाब आरफी,शिवमोहन,राजन शर्मा,आशीष शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
sudha jaiswal

