नगर निगम जीरो वेस्ट बड़ा मंगल के रूप में मनाये जाने की किया है तैयारी
लखनऊ। नगर आयुक्त इंद्रजीत के आदेशानुसार इस बार जेष्ठ माह में बड़े मंगल के पर्व को और अधिक खास व बेहतरी के साथ संपन्न कराए जाने हेतु इन्हें जीरो वेस्ट बड़ा मंगल के रूप में मनाये जाने की तैयारी की गई है।जिसके तहत कुछ नियमो का पालन कर व नगर निगम में रेजिस्ट्रेशन करवा कर इस पावन पर्व को सम्पन्न कराया जा सके।

शहर आपका है इसको स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है।उक्त के क्रम में जीरो वेस्ट बड़ा मंगल भंडारा करने के लिए आप सभी को मुख्य बातों का ध्यान रखना है। जो इस प्रकार हैं।
1- सिंगल यूज/प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने से बचें।
2- जीरो वेस्ट बड़ा मंगल भड़रा के लिए आपको जीरो वेस्ट बड़ा मंगल भंडरा लिखा हुआ बैनर लगाना अनिवार्य है।
3- कूड़े का अधिक उत्पादन ना हो इस लिए कम से कम सिंगल यूज वस्तुओं का उपयोग करें।
4-गीले और सूखे कूड़े के लिए 2 प्रकार का डस्टबिनस रखना अनिवार्य है।
5- भंडरा खत्म होने पर नगर निगम की गाड़ी को 1533 पर कॉल करके बुलाना है, और जब तक गाड़ी ना आ जाये तब तक तब वहीं मौजूद रहना अनिवार्य है। सर्वप्रथम लखनऊ वन एप को इनस्टॉल करके रजिस्टर्ड करना होगा। उसके बाद बाद डैशबोर्ड मे जीरो वेस्ट के बॉक्स पर क्लिक करके नियम व शर्तों को स्वीकार करना होगा। उसके बाद एक फॉर्म को नाम, मोबाइल, पता, भंडरा डेट, कितने लोगो का भंडरा बन रहा है आदि जानकारी के साथ भर कर सबमिट कर देना है। अथवा 1533 पर कॉल करना है और रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
sudha jaiswal

