लखनऊ। आदर्श नगर पंचायत काकोरी वासियों ने भाजपा के युवा प्रत्याशी रोहित साहू पर पूर्ण रूप से विश्वास जताया।रोहित साहू को कुल 5239 वोट प्राप्त हुए।वही उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी को कुल 3377 वोट मिले।भाजपा ने नगर पंचायत में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
काकोरी नगर पंचायत में कुल 19387वोट है जिसमे कुल 12534 मतदान हुआ। भाजपा ने करीब 25 वर्ष बाद नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बदलते हुए युवा चेहरा रोहित साहू को प्रत्याशी बनाया। भाजपा के रोहित साहू पहले राउंड से बढ़त बनाये रहे।प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मोहम्मद इब्राहिम मन्सूरीं से पहले राउंड में 338 की बढ़त बनाई।
जनता ने अप्रत्याशित परिणाम देते हुए बसपा प्रत्याशी अब्दुल खालिक गुड्डू को तीसरे नंबर पर पंहुचा दिया।दूसरे राउंड में भाजपा ने सपा से 11 वोट से बढ़त बनाई रखी।तीसरे राउंड में जब भाजपा ने सपा से 344 की बढ़त बनाई,तो भाजपा जीत की तरफ बढ़ती गई।चौथे राउण्ड में भाजपा ने 1249 की बढ़त बना कर जीत को साफ कर दिया।वही पांचवे व फाइनल राउंड में कुल 5239 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सपा को 1862 वोट से हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।फाइनल राउंड में सपा को कुल 3377,बसपा को 2656,कांग्रेस को 239,आप को 45 व निर्दलीय को कुल 35 वोट प्राप्त हुए।
sudha jaiswal

