स्किन केयर में फेस मास्क का इस्तेमाल काफी पॉपुलर है। इसकी मदद से स्किन को हाइड्रेट करने और एजिंग की समस्या को दूर रखने में मदद मिलती है।अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल करें तो ये स्किन के टेक्सचर को हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करता है। लेकिन कई बार लोग जानकारी के अभाव में इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते और इस वजह से फेस मास्क का असर उतना अधिक नहीं होता, जितना की होना चाहिए था।ऐसे में हम आपको बताते हैं कि फेस मास्क का इस्तेमाल कब करना चाहिए।
फेसमास्क लगाने का सही समय क्या है?
फेसमास्क लगाने के सही समय को लेकर कई तरह की जानकारी उपलब्ध है। नहाने के बाद या नहाने से पहले किस समय फेसमास्क लगाना चाहिए? इस विषय पर महिलाएं काफी कंफ्यूज रहती है। फेसमास्क आपकी त्वचा और फेसमास्क के टाइप पर निर्भर करता है।
नहाने से पहले फेसमास्क लगाना
मुंहासों को रोकने वाले, क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग मास्क जैसे क्ले, चारकोल या मड मास्क को नहाने से पहले लगाना बेहतर होता है। इस तरह के मास्क को लगाने और मास्क को एक्सफोलिएट करने के बाद चेहरे पर कुछ समय के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी या नॉर्मल पानी से साफ करना होता है। ये मास्क रोमछिद्रों की गंदगी को साफ करने, मृत त्वचा, सीबम और दूषित पदार्थों को साफ करने में मदद करता है। इस तरह के मास्क नहाने से पहले उपयोग किया जाता है।
नहाने के बाद फेसमास्क लगाना
नहाने के बाद गुनगुना पानी आपके चेहरे के रोम छिद्रों को खोल देता है। फेस मास्क के तत्वों को अवशोषित करने के लिए ये सही समय माना जाता है। आपकी त्वचा को जिन तत्वों के अवशोषण की आवश्यकता होती है, उनसे संबंधी मास्क को आप नहाने के बाद अप्लाई कर सकती हैं।
फेसमास्क लगाने का सही समय क्या है?
वैसे तो फेस मास्क लगाने का कोई सही समय नहीं है, इसे आप दिन के किसी भी समय लगा सकती है। फेस मास्क को आप अपनी सहूलियत के अनुसार सुबह और शाम किसी भी समय लगा सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी त्वचा के टाइप का पता होना चाहिए।
हालांकि जब आप हाइड्रेटिंग या एंटी एजिंग फेस मास्क का उपयोग नहाने से पहले करती हैं तो ये संभावना अधिक होती है कि इसके तत्व नहाते समय धुल जाते हैं। इससे फेस मास्क का फायदा कम होता है।
Anupama Dubey