वाराणसी। मिजार्मुराद बाजार स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर कछवांरोड से राजातालाब की ओर जा रहे बुलेट सवार पिता और पुत्र अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जनपद भदोही के झौवा गांव निवासी शीलता प्रसाद पटेल (52) अपने पुत्र विनोद कुमार पटेल (33) के साथ बुलेट से राजातालाब समरसेबुल का पाइप लेने जा रहे थे। उसी समय मिजार्मुराद ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन के धक्के से पिता-पुत्र घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई सुशील कुमार पांडेय ने एंबुलेंस से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया व क्षतिग्रस्त बुलेट को थाने लाकर अज्ञात वाहन के तलाश में जुट गई।

