लखनऊ। क्रॉप वेदर वॉच गु्रप की वर्ष 2023-24 की तृतीय बैठक डा. संजय सिंह, महानिदेशक, उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में आंचलिक भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, अमौसी, लखनऊ, कृषि विश्वविद्यालयों के मौसम वैज्ञानिक, फसल वैज्ञानिक, कीट वैज्ञानिक, पादप रोग वैज्ञानिकों भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, रायबरेली रोड, लखनऊ; कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग; गन्ना विभाग, रेशम विभाग तथा परिषद के अधिकारियों/वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
मौसम पूर्वानुमान 7 से 13 जून तक
सप्ताह के पहले दिन 7 जून पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर धूल भरी आंधी एवं गरज चमक के साथ छुट-पुट वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी, पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में सप्ताह के चौथे एवं पांचवें दिनों 10-11 जून में स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं धूल भरी आंधी व गरज चमक के साथ छुट-पुट वर्षा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में पश्चिमी, पूर्वी, मध्य एवं बुंदेलखण्ड अंचलों में आसमान मुख्यत: साफ एवं मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेटीगे्रड की वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के विंध्यन एवं बुंदेलखण्ड के कुछ जनपदों में 8 से 10 जून, लू चलने तथा पूर्वी, पश्चिमी तथा मध्य उत्तर प्रदेश के अंचलों में उत्तर पश्चिमी हवायें औसत से तेज गति से चलने की संभावना है।
sudha jaiswal