पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसियेशन लखनऊ मण्डल के मण्डल कार्यालय पर पदाधिकारीयो तथा सदस्यों के साथ मीटिंग की गई जिसकी अध्यक्षता सी पी वर्मा मण्डल अध्यक्ष द्वारा की गई मण्डल मंत्री सजय यादव द्वारा मीटिंग मे यह प्रस्ताव रखा गया कि विश्व रक्त दान दिवस पर रक्त की कमी के कारण होने वाली असमायिक मौत को कम किये जाने की पहल किये जाने की आवश्यकता है इस पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपनी सहमति दी और कहा कि यह पहल मानव जीवन को बचाने की है हाल हि में बालाशोर (उड़िसा)की भीषण दुर्घटना में ब्लड की काफी मात्रा में आवश्यकता महसूस की गई इसे देखते हुए ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा इस तरह का महत्वपूर्ण कदम उठाया गया । इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे बादशाह नगर से सहयोग किये जाने का अनुरोध किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बड़े गर्व के साथ बलरामपुर चिकित्सालय से बातचीत कर व्यवस्था की गई जिसके लिए एसोसियेशन धन्यवाद देता है अत: बलरामपुर चिकित्सालय की टीम की उपस्थिति मे 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस पर लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसियेशन के पदाधिकारी, सदस्यों एवं रेल कर्मचारी रक्तदान करके रक्त के अभाव में खोने वाले मानव जीवन को बचाने की कोशिश करने की अनूठी पहल की है जिसका उद्घाटन माननीय मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय के कर कमलो द्वारा समय 10 बजे किया जायेगा
मीटिंग में आरडी यादव,जेपी कुशवाहा ,प्रभात मौर्य ,विजय प्रताप यादव, आरके यादव, मोहम्मद नसीम,रामकृष्ण यादव, प्रदीप कुमार ,अरविंद कुमार, अशोक कुमार, नितिन यादव ,आरसी यादव अभिजीत गुप्ता, हरिओम सिंह, एस पी जयसवाल, प्रेम रंजन , विनय कुमार ,अनुराग वर्मा, त्रिंयम्बक मौर्य,एवं अन्य सदस्यगण भारी मात्रा में उपस्थित रहे।
sudha jaiswal

