Loose Motion Home Remedies: गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों का पेट खराब हो जाता है। गर्मियों में धूप या लू लगने के कारण लूज मोशन या दस्त की समस्या हो सकती है। दस्त लगने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे ज्यादा मसालेदार खा लेना, बासी भोजन खाना, धूप के कारण शरीर में पानी की कमी होना, कमजोर पाचन और पेट में संक्रमण आदि। दस्त लगने पर व्यक्ति को बार-बार शौच जाना पड़ता है, जिससे उसके शरीर में पानी और ऊर्जा की कमी होने लगती। इसकी वजह से अत्यधिक कमजोरी महसूस होने लगती है। साथ ही, उल्टी-मितली, चक्कर, सिरदर्द और मुंह सूखने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। वैसे तो दस्त कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो हॉस्पिटल जाने की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर इस समस्या से जल्द राहत पा सकते हैं। आज इस आ में हम आपको ऐसे ही घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो दस्त रोकने में मदद करेंगे –
दही-लूज मोशन की समस्या में आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स होता है जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।
नींबू पानी-लूज मोशन की समस्या में आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। नींबू में एसिडिक गुण के साथ-साथ एंटी माइक्रोबियल गुण भी होता है जो दस्त का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकता है।
केला- दस्त की समस्या में केला खाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर औरपोटैशियम की मात्रा होती है जो पाचन के लिए सही माना जाता है।
धनिया की चाय-दस्त और पेट दर्द की दिक्कत दूर करने के लिए आप धनिया की चाय पी सकते हैं। ये चाय टॉनिक की तरह काम करती है और शरीर से टॉक्सिंस भी बाहर निकाल देती है।
जीरा वॉटर-आप जीरा वॉटर भी पी सकते हैं। पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए ये रामबाण की तरह काम करता है। इसे बनाने के लिएएक चम्मच जीरा को भून लें और फिर पीस लें। अब इसमें काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पी लें।
Anupama Dubey