मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव डिंपल यादव लगभग 2,88,461 वोटों से जीत चुकी हैं। डिंपल को कुल 6,18,120 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 वोट मिले हैं। जसवंतनगर सीट से डिंपल को सबसे बड़ी बढ़त मिली है। इसी सीट पर नेता जी को 2019 में 94 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।
मैनपुरी उपचुनाव में भारी जीत के बाद समाजवादी पार्टी में एक नया मोड़ आया है। इस चुनाव ने मुलायम परिवार को सियासी तौर पर एक कर दिया है। अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में औपचारिक तौर पर विलय हो गया है। शिवपाल यादव के आवास और गाड़ी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का झंडा हटा दिया गया है। इसकी जगह समाजवादी पार्टी के झंडे ने ले ली है। अखिलेश यादव ने स्वयं शिवपाल यादव को सपा का झंडा सौंपा।
सपा-प्रसपा के साथ आने से समाजवादी आंदोलन और सौहार्द की सकारात्मक राजनीति की शक्ति दुगनी हो गयी है. pic.twitter.com/OFjWHMB2Ka
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 8, 2022
प्रसपा का सपा में विलय होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने इलेक्शन कमिशन को रामपुर में मतदगणना का संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने मीडिया से भी सहयोग की अपील की। आरोप लगाया कि प्रशासन रामपुर में सपा को हरवा सकता है, ऐसे में जब तक पूरे नतीजे नहीं आ जाते तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
शिवपाल यादव ने कहा, “यह जीत नेताजी के आशीर्वाद और आदर्श की है। जितना प्रताड़ित और उत्पीड़ित जनता को किया गया है, जनता ने उसका जवाब दिया है। मेरी बात सही साबित हुई। जसवंत नगर ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। अब लोहियावादी, अंबेडकरवादी और चरणसिंहवादी सभी एक हो रहे हैं। इसका असर आने वाले समय में और दिखाई देगा। हम सभी एक हैं। पूरा परिवार एक है और मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे निभाऊंगा। वह कोई भी जिम्मेदारी हो। 2027 तक प्रदेश की राजनीति में ही रहूंगा। “
यह जीत नेताजी के आशीर्वाद और आदर्श की है। pic.twitter.com/vr3acWeTv7
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) December 8, 2022
शिवपाल यादव ने ट्वीट कर जनता को धन्यवाद दिया। शिवपाल ने लिखा- मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार. जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) December 8, 2022
जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।