टॉलीवुड इंडस्ट्री के योगदान ने भारतीय सिनेमा को नई उड़ान दी है। इसके साथ ही सिनेमा जगत के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि दो फिल्मों को ऑस्कर 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
इनमें एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के अलावा गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ यानी ‘लास्ट फिल्म शो’ है। राजमौली ने अपनी फिल्म को ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत करते हुए फ़िल्म RRR को 14 कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए सबमिट किया था।
फिलहाल RRR को 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है। बुधवार को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट की अनाउंसमेंट की गई। जिसमें आरआरआर’ ने ‘नाटू नाटू’ के लिए ‘म्यूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग) कैटेगरी में अपने लिए जगह बनाई है। बता दें कि फिल्म ने रिलीज होने पर देश-विदेश में खूब तहलका मचाया था।
तो वहीं छेलो शो (द लास्ट फिल्म शो) जो ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी, उसे ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में शामिल किया गया है।