MZP News: मिर्जापुर से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता अंजनी नंदन पांडेय की डेंगू से प्रभावित होने पर मौत हो गई। प्रयागराज के एक अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। जहां हालत बिगड़ने पर सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।
MZP News: कुछ महीने पहले ली थी बीजेपी की सदस्यता
अधिवक्ता के मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरा दसौधी गांव निवासी अंजनी नंदन पाण्डेय डेंगू होने के बाद प्रयागराज एक अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य रहे अंजनी नंदन पांडेय ने कुछ माह पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

