Boycott Online Business : आगामी पर्व दीपावली को देखते हुए छोटे-मझोले दुकानों में रौनक लौटाने के लिए ऑनलाइन व्यापार का पूरी तरह से बहिष्कार किया गया ऑनलाइन व्यापार का बहिष्कार करने के गुहार के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के मंडलीय अध्यक्ष विजय कपूर, मंडलीय महासचिव मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में एक जन जागरूकता अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम का आयोजन मैदागिन चौराहे पर मंदी का मार झेल रहे छोटे- मझोले व्यापारियों के हित में उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता लाने के लिए किया गया।

Boycott Online Business : ऑनलाइन पेमेंट ने ग्राहकों को घर में ही रहने को प्रेरित किया
इसके बारे में बताते हुए मंडलीय अध्यक्ष विजय कपूर और मंडलीय महासचिव मुकेश जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में छोटे व्यापारियों को ऑनलाइन ट्रेडिंग {Boycott Online Business} ने कुचल कर रख दिया है। इंटरनेटके इस युग में सब कुछ ऑनलाइन होता जा रहा है। बैंकिंग से लेकर मार्केटिंग तक सब कुछ एक छोटे से स्मार्टफोन में सिमट कर रह गया है। इसके कारण स्थानीय बाजार को नुकसान हुआ है, पहले लोगों को पूरे परिवार के साथ बाजार जाकर खरीदारी करना एक अलग ही आनंद देता था। मगर अब ऑनलाइन शॉपिंग अथवा ऑनलाइन पेमेंट ने ग्राहकों को घर में ही रहने को प्रेरित किया है।

ऐसे में वे स्पर्धा में स्थानीय दकानदार पिछड़ने लगते हैं यह बड़ी मछलियों द्वारा छोटी मछलियों को निगलने जैसा ही है। ई-कॉमर्स {Boycott Online Business} स्थानीय बाजार को पूरी तरह से निगल रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
इसी वजह से हम शपथ लेते हैं कि हम दीपावली के पावन पर्व पर पूरी तरह से ऑनलाइन ट्रेडिंग का बहिष्कार करते हुए, छोटे-मझोले व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से क्रय और विक्रय करने के साथ उनके डूबते हुए व्यापार को बचाने हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे जिससे उनके परिवार में भी उत्साह का माहौल प्रज्वलित हो।
कार्यक्रम {Boycott Online Business} में मुख्य रूप से विजय कपूर, मुकेश जायसवाल, राजन सोनी, नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त, सुमित सरार्फ, संजय जोशी, डॉ मनोज यादव,श्याम दास गुजराती, पप्पू गुजराती, ललित गुजराती, बी.डी.टकसाली,राम जी रस्तोगी, विनोद जायसवाल बिंदास, विकास जायसवाल,रविंद्र जायसवाल हजारी,डॉ मनोज यादव,पारस केसरी,कुलदीप जायसवाल,आनंद जायसवाल, मनोज सेठ सहित कई लोग शामिल रहेंI