‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाने वाले संदीप रेड्डी अब रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना को लेकर नई फिल्म बना रहे हैं। 31 दिसंबर की शाम इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा। शुक्रवार को इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। फिल्म का नाम ‘एनीमल’ है। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतज़ार है।
#Animal First Look Tomorrow. #SandeepReddyVanga directs #RanbirKapoor and Controversial Actress #RashmikaMandanna. pic.twitter.com/aQg1d1gETF
— AndhraBoxOffice.Com (@AndhraBoxOffice) December 30, 2022
फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साईटेड हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म वरुण धवन की ‘भेड़िया’ वाले थीम पर आधारित होगी। रणबीर कपूर इससे पहले ब्रहमास्त्र में नजर आए थे। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब एनिमल के जरिए वे बॉलीवुड में नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं।
इस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जायेगा। फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक नए अवतार में नजर आएंगे।

