Nutritional Distribution: पीएम केयर फॉर किड्स अभियान के अंतर्गत वाराणसी में मंगलवार को 825 आंगनबाड़ी केंद्रों से 3275 कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार बांटा गया। साथ ही उनका वजन करने के पश्चात् उनकी लम्बाई भी नापी गई।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व और अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांती तथा डॉ० अनुपम गुप्ता के संयोजकत्व में गठित कार्यकर्ताओं की पूरी फौज एक साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर सुबह 10 बजे से सायंकाल 4:30 बजे तक पुष्टाहार वितरण करने में सहयोग किया। वितरण करने वाले टीम में मुख्य रूप से महानगर पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा पदाधिकारी, भाजपा पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं मुख्य सेविका आदि शामिल रहीं।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार, पुष्टाहार [Nutritional] के पैकेट में चना, बिस्कुट, मूंगफली लड्डू, एनर्जी बार चाकलेट, अमरूद का जूस, रागी चिक्की, चाकलेट लड्डू सहित कुल छ: सामान मौजूद थे। प्रत्येक कुपोषित बच्चों को दो-दो पैकेट पुष्टाहार बांटे गए। महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश ने बताया कि कुपोषित बच्चों को अभी दो सप्ताह का पुष्टाहार दिया गया है। दो सप्ताह बाद पुनः पुष्टाहार बांटा जाएगा।

Nutritional Distribution: शेष स्थानों पर बुधवार को बांटे जाएंगे पुष्टाहार
गौरतलब है कि वाराणसी में 990 आंगनबाड़ी केंद्रों से 4000 कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार [Nutritional] वितरित किया जाना था। जिसमें मंगलवार को 3275 कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार बांटे गए। बताया गया कि शेष स्थानों पर बुधवार को पुष्टाहार बांटे जाएंगे।
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, डॉक्टर सुदामा पटेल, एडवोकेट अशोक कुमार, डॉ० गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, नवीन कपूर, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, मधुप सिंह, डॉ० रचना अग्रवाल, उपसभापति सुरेश चौरसिया, विवेक कुशवाहा, राजेश यादव, संजय जायसवाल, लकी भारद्वाज, कनकलता मिश्रा, अनंत राज गुप्ता, अमरेश गुप्ता, मदन मोहन दूबे, कुसुम सिंह पटेल, चन्द्रनाथ मुखर्जी, अभय पांडेय, प्रीति पुरोहित, आरती पाठक, ऋचा सिंह, योगेश सिंह पिंकू, रवि राय हिलमिल, रोशन गुजराती, संतोष सैनी, महेंद्र सिंह गौतम, इंदु भूषण गुप्त, कन्हैया शर्मा, निर्मला पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।