Chhattisgarh Elections : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 2 सीटों पर जीत अपने नाम कर लिया है। सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज ने 25 हज़ार से भी ज्यादा वोट से कांग्रेस के डॉ. प्रीतम राम को शिकस्त दी है। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 {Chhattisgarh Elections} का पहला नतीजा आ गया है। रायपुर जिले की अभनपुर सीट से भाजपा के इंद्र कुमार साहू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को 15 हजार वोटों से शिकस्त दी है। इसपर धनेंद्र साहू ने ईवीएम मचिन पर संदेह भी जताया है।
भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। रुझानों में {Chhattisgarh Elections} भाजपा 54 सीटों और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। भाजपा में जश्न का माहौल है। ऐसे में BJP का कहना है कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है। प्रदेश की ऐसी 15 सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से भी कम है।
Chhattisgarh Elections : सिंहदेव 8000 वोटों से चल रहें पीछे
कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 8000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी।
(नोट: इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक BJP 53, कांग्रेस 01 सीट पर आगे चल रही है। बसपा, गोंगपा और सीपीआई को 1-1 सीट पर बढ़त मिली है।)
डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM {Chhattisgarh Elections} खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था
आपको बता दें कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में स्पष्ट बहुमत की ओर और छत्तीसगढ़ {Chhattisgarh Elections} में सत्तासीन कांग्रेस के साथ काटे की लड़ाई चल रही वहीं तेलंगाना में कमल के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए bjp कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।