Nagar Nigam News: अवैध पशुपालन और डेयरी के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम प्रव्रत्न दल ने शुक्रवार को कोनिया और छित्तुपुर में अवैध पशुपालन के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में फार्मासिस्ट अमर नाथ द्विवेदी और उनकी टीम ने 1 भैंस और 6 गाय ज़ब्त कर कांजी हाउस भेजा। वहीं अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने छित्तुपुर टेलीफोन कॉलोनी के पार्क में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा कर पार्क खाली कराया।
Nagar Nigam टीम ने अवैध प्लास्टिक भी जब्त किया
दूसरी ओर शिवपुर क्षेत्र से आइजीआरएस द्वारा प्राप्त शिकायत (भलाई गांव में आबादी की जमीन के विवाद के सम्बंध में) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच दोनों दोनों पक्षों को जमीनी दस्तावेजों के साथ नगर निगम राजस्व कार्यालय बुलाया गया। जिसके बाद आवश्यक जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही नगर निगम ने अवैध प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों का प्लास्टिक जब्त कर उन पर तीन हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। नगर निगम ने अतिक्रमण कर रहे लोगों पर 700 रुपए का जुर्माना लगाया।

