वाराणसी। ज्ञानवापी में शुकवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। ज्ञानवापी क्षेत्र में मुस्लिमों की काफी भीड़ उमड़ी रही। केवल ज्ञानवापी ही नहीं, बल्कि शहर के कई मस्जिदों में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही।
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा पाठ की अनुमति से मुसलमानों में रोष है। हालांकि वह मामला फिलहाल न्यायालय में चल रहा है।
नमाज को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, ज्ञानवापी व आस पास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट मोड पर है। शांतिपूर्वक नमाज संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। संदिग्धों व माहौल ख़राब करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

