Modi ki Guarantee : आजमगढ़ के मंदुरी में अपनी 27 मिनट के संबोधन में नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ की जनता से लेकर देश को कई संदेश दिए और अबकी बार 400 पार की हुंकार भरवा कर मोदी की गारंटी का मतलब समझा गए। आजमगढ़ में यूपी समेत देश के सात राज्यों को 42 हज़ार करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने [Modi ki Guarantee] कहा कि आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कोई कार्यक्रम होता था तो आजमगढ़ में काम का उद्घाटन होता था आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है यहां से आजमगढ़ समेत देश भर में 34700 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हो रहा है।

पीएम मोदी ने जनसभा [Modi ki Guarantee] को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश भर के लोग यहां से जुड़े हुए हैं आजमगढ़ को कभी पिछड़ा समझा जाता था आज विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है आजमगढ़ के साथ ही श्रावस्ती मुरादाबाद अलीगढ़ चित्रकूट में भी एयरपोर्ट का लोकार्पण हो रहा है।
उन्होंने [[Modi ki Guarantee]] कहा कि रेलवे और सड़कों के कार्यों का भी लोकार्पण शिलान्यास हो रहा है लेकिन कई विपक्षी नेता जो पुरानी सोच के हैं उनका कहना है कि चुनाव का मौसम है इसलिए मोदी ऐसा कर रहा है। लेकिन वह नहीं जानते की मोती दूसरी मिट्टी का इंसान है जो 19 में शिलान्यास किया उसका उद्घाटन भी किया और उनके किसी कार्य को चुनाव के चश्मे से ना देखें।
Modi ki Guarantee : इंडिया गठबंधन पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि जातिवाद और परिवार वाद के भरोसे इंडी गठबंधन की नींद उड़ रही है। जातिवाद और तुष्टिकरण को लोगों ने देखा अब पिछले कुछ वर्षों से विकास की राजनीति देख रहे हैं। यहां के लोगों ने माफिया और कट्टरता को देखा आज आजमगढ़ की जनता कानून का राज देख रही। आजमगढ़ कभी छोटा पिछड़ा शहर था और इसको कोई पूछने वाला नहीं था लेकिन आज तेजी से विकास के रास्ते में चल रहा है औद्योगिक विस्तार भी हो रहा है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते छोटे शहरों में भी अर्बनाइजेशन को ताकत बनाकर आगे ले जा रहे हैं।
अपने उद्बोधन में आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास डबल इंजन सरकार का मूल मंत्र है। वहीं किसानों को लेकर कहा कि किसानों को कई गुना एमएसपी मिली। गन्ना के लाभकारी मूल्य में 8% बढ़ाया गया। पहले गन्ना किसानों का पैसा नहीं मिलता था। हजारों करोड़ों का बकाया जो रुका था उसको भुगतान कराया। अब सही मूल्य दे रहे हैं। गन्ना से एथेनॉल, पराली से बायोगैस बना रहे। चीनी मिले जो बंद हो गईं उसको शुरू कर रहे हैं।
पहले की सरकार भ्रष्टाचार और परिवार में थी डूबी- PM
उन्होंने [Modi ki Guarantee] कहा कि आजमगढ़ में करीब आठ लाख किसानों को सम्मान निधि का 2000 करोड रुपए मिला। यह सरकार सही नियत से काम कर रही है। पहले भ्रष्टाचार और परिवार में डूबी सरकार थी। विकास कार्य असंभव था। आजमगढ़ की छवि खराब करने की पिछली सरकार जिम्मेदार थी। आतंक माफिया को संरक्षण देते लोगों ने देखा आज यह सरकार युवाओं को नए अवसर देने का काम कर रही है।
तुष्टिकरण का जहर अब पड़ गया कमजोर- प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी [Modi ki Guarantee] ने आगे कहा कि आजमगढ़ में नया विश्वविद्यालय खुल रहा है। अब आजमगढ़ मंडल के बच्चों को दूसरी जगह नहीं भेजना होगा। दूसरी जगह भेजने पर आर्थिक बोझ पड़ता था। यह उच्च शिक्षा के रास्ते को आसान करेगा। तुष्टिकरण का जहर कमजोर पड़ गया है। आजमगढ़ की जनता ने दिखाया है। विपक्षी दल के लोग मोदी को गाली दे रहे थे लेकिन मोदी का परिवार 140 करोड लोगों का परिवार है।