Varanasi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में वाराणसी में भी स्कूटी रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

वाराणसी [Varanasi] में निकाली गई इस स्कूटी रैली को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूपी कॉलेज गेट से स्कूटी रैली को रवाना किया गया जो कि संत अटलानंद स्कूल, शिवपुर सेंट्रल जेल रोड, अंबेडकर चौराहा, मिंट हाउस, जेएचवी माल, कचहरी होते हुए सर्किट हाउस पहुंचा।
Varanasi में कुल आठ स्थानों से निकाली गई रैली
आपको बता दे की वाराणसी [Varanasi] में यह स्कूटी रैली कुल आठ स्थानों से निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अपने-अपने वाहनों पर लोगों ने “मतदान का महापर्व, आओ वोट करें” का स्टीकर लगाए रखा था।

इस मौके पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, ऐसे में सबकी जिम्मेदारी है कि वह इस पर्व को अच्छे से मनाएं और मतदान करें।
वहीं वाराणसी [Varanasi] में निकाली गई इस मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप हिमांशु नागपाल ने भी एक जून को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग हर हालत में करने के लिए लोगों से अपील भी की।

