कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबन्धन से वाराणसी लोकसभा सीट के प्रत्याशी अजय राय [Ajay Rai] ने आज लहुराबीर स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने एक तरफ जहाँ कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पांच न्याय – कांग्रेस की गारंटी को वाराणसी में जारी किया। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के दस साल जनता बेहाल कहकर उनपर निशाना साधा।
अमित शाह घबरा कर इतने दिन पहले से ही घुमने लगे हैं- प्रदेश अध्यक्ष
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय [Ajay Rai] ने कहा कि इंडिया गठबंधन की रैली जल्द ही होने वाली है, जिनकी रैली हो रही है उनको देख लीजिये। वहीं अमित शाह की रैलियों पर टिपण्णी देते हुए उन्होंने कहा कि वो घबरा गए हैं इसीलिए 15-20 दिन पहले से ही घूम रहे हैं। रैली कर रहे है। पहले जाकर उनका हाल चाल लीजिये। हमारी रैली की सूचना जल्द ही आपको मिल जाएगी।

ये षड्यंत्रकारी कुछ भी कर सकते हैं- Ajay Rai
सूरत के कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा ख़ारिज होने और अब वाराणसी में कही उनके साथ भी ऐसा ना हो जाए इस सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि हर तरीके की चीजें चल रही हैं। ये लोग कुछ भी करा सकते हैं, ये लोग पर्चे भी ख़ारिज करा सकते हैं, जेल भी भेजवा सकते हैं और किसी भी तरह का षड़यंत्र कर सकते हैं।
उन्होंने काशी की जनता से अपील कि ऐसे षड्यंत्रकारियों से जल्द से जल्द छुटकारा पाए। इनको यहाँ से हटाइए, ये केवल काशी को और यहाँ के लोगों का वोट लेकर सिर्फ अपने को बड़ा बनाना चाहते हैं।
उन्होंने [Ajay Rai] कहा कि अडानी-अंबानी की संपत्ति को इनलोगों ने बढ़ाया है और अर्जित कराया है, तो आम आदमी को रोजगार कहां से मिलेगा? राहुल गांधी ने जैसा कहा है, वहीं होगा और आम आदमी में लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और हम गरीब के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े हैं और हमेशा रहेंगे।

