Loksabha Election Result Live: अब से कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सभी के सामने होंगे। सुबह 8 बजे से ही मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। उत्तरप्रदेश में बीजेपी को 33, समाजवादी को 39 और कांग्रेस को 3 सीटें फिलहाल मिली है।
Loksabha Election Result: रुझानों में वाराणसी से फिलहाल अजय राय आगे
वहीं पुरे देश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट वाराणसी (Loksabha Election Result) जहाँ से खुद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी चुनावी मैदान है और उनके खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी अभी के रुझानों के मुताबिक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय आगे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी फिलहाल पीछे हैं। वाराणसी सीट से अजय राय 1628 वोट से बढ़त बनाए हुए चल रहे हैं।
वहीं अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति इरानी भी फिलहाल के रुझानों में पीछे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे हैं।


Comments 2