Chandauli News: मनबढ़ युवक द्वारा एक किशोरी की पिटाई का मामला सामने आया है। जहां युवक ने किशोरी से पहले छेड़खानी का प्रेस किया, इसके बाद जब किशोरी ने मना किया तो उसने उसकी पिटाई कर दी। किशोरी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
घटना चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव का है। जहां एक किशोरी को छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई हुई। किशोरी लाइब्रेरी में जाकर अपनी पढाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले जयप्रकाश यादव पुत्र सुनील यादव ने लाइब्रेरी में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में किशोरी को काफी चोटें आई हैं।
Chandauli News: युवक को एक माह पहले ही लाइब्रेरी से किया जा चुका है निष्काषित
बताया जा रहा है कि उक्त युवक पहले उसी लाइब्रेरी में पढ़ता था। इसी बीच उसका आकर्षण किशोरी के ओर बढ़ने लगा और उसने छेड़खानी करने की कोशिश की। जिसका किशोरी ने विरोध किया था। लाइब्रेरी के मालिक ने बताया कि युवक की इस हरकत पर उसे पहले ही लाइब्रेरी से निष्कासित कर दिया गया था। इससे भी वह खिन्न चल रहा था।
मंगलवार को वह मौका पाकर किसी तरह लाइब्रेरी में घुसा और इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली थाने की पुलिस युवती की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी रही।

