लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वह मेहदीगंज में जनसभा करके किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इस दौरान पीएम मोदी किसानों से संवाद भी करेंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी काशी में न सिर्फ किसानों से संवाद करेंगे बल्कि उनके उगाए उत्पादों को भी देखेंगे। साथ ही पीएम किसानों को आवास की सौगात देंगे।
काशी में PM Modi का कार्यक्रम
अपने काशी दौरे पर पीएम मोदी सबसे पहले वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे इसके बाद वह राजातालाब स्थित मेहंदीगंज में किसानों के साथ संवाद करते हुए लगभग 50,000 किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह किसान सम्मान निधि की 20000 करोड़ की धनराशि भी जारी करेंगे। साथ ही करीब 300 किसानों को आवास का उपहार भी देंगे। खबर ये भी आ रही है कि पीएम मोदी (PM Modi) 21 किसानों से मुलाकात भी करेंगे। पीएम सम्मान निधि की धनराशि खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेजेंगे।
साथ ही किसानों को डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड भी देंगे। कुछ प्रगतिशील किसानों से भी बातचीत करेंगे। किसानों के उगाए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिन्हें पीएम मोदी (PM Modi) देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन पूजन कर पीएम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की नित्य संध्या विश्व प्रसिद्ध आरती में शामिल होंगे।


Comments 1