Varanasi: बीते 2 जुलाई को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के घर के सामने राहुल गांधी का पुतला फुंककर प्रदर्शन किया गया इसी के विरोध में कार्यवाही की माँग को लेकर आज गुरूवार को ज़िला/महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जॉइंट सीपी डॉ. के. एजिरलसन से मुलाकात की। इंडिया गठबंधन व कांग्रेसजनों से वाराणसी (Varanasi) पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को संबोधित ज्ञापन एडीसीपी को सौपा और इस कृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज करने और उनपर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात कही। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा बढ़ाये जाने की भी मांग की।
Varanasi: अजय राय के घर के सामने हुई घटना का कियाविरोध
इस मौके पर जिलाअध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे (Varanasi) ने संयुक्त रूप से कहा कि हम सभी कांग्रेसजन 2 जुलाई को वाराणसी में बीजेपी के लोगो द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर के सामने हुए राहुल गाँधी के पुतला दहन को लेकर विरोध करते हैं और कार्यवाही की मांग करते है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ अजय राय ने मज़बूती से चुनाव लड़ा और उन्हें कड़ी टक्कर दी। हम बीजेपी के जनविरोधी नीतियों का मुखर विरोध करते है व लगातार प्रदेश की सड़को (Varanasi) पर संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करते हुए जनमुद्दों पर संघर्ष करते है। इससे बौखलाई बीजेपी ने यह कृत्या किया है।

अगर नहीं हुई कार्यवाही तो आंदोलन के लिए होंगे बाध्य
इस घटना से प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी रीना राय समेत उनके दो बेटे व दो बेटियां सभी परिवार डरा हुआ है। यह कृत्य बहुत ही निंदनीय व अशोभनीय है। प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी के द्वारा चेतगंज थाने में तहरीर देने के बाद भी इसपर कार्यवाही नहीं हुई। इसीलिए हमारे प्रतिनिधिमंडल ने आज जॉइंट सीपी (Varanasi) से मुलाकात कर अपना विरोध जताते हुए इस कृत्य में शामिल लोगो के ऊपर विधिक कार्यवाही कर मुक़दमा क़ायम किया जाये और उनपर सख़्त से सख़्त कार्यवाही हो जिससे इस प्रकार का कृत्य भविष्य में कोई भी ना करे। अगर कार्यवाही नहीं होगी तो हम इंडिया गठबंधन व कांग्रेसजन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाअध्यक्ष (Varanasi) राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत पहलवान लक्कड़, सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा फसाहत हुसैन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, सपा नेत्री पूजा यादव, गिरीश पाण्डेय गुड्डू, जितेन्द्र सेठ, विनोद सिंह, हसन मेहदी कब्बन, राजीव राम, रामकेश यादव, मयंक चौबे, प्रमोद वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, विनोद पटेल, सुभाष मौर्य, लोकेश सिंह,अब्दुल हमीद डोडे, रोहित दुबे, परवेज खान,सजीव श्रीवास्तव, ज्ञानू श्रीवास्तव, सुशील पाण्डेय, मनोज यादव, आशिष पटेल, सदानन्द तिवारी, आकाश तिवारी, ख़ङबड राम, सैयद आदिल, मो. उज्जेर,राजू गुप्ता, सरताज आलम, विकास पाण्डेय, राकेश सिंह रिशु, अरविन्द कुमार कल्पनाथ शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

