Deputy Chairman Election: नगर निगम कार्यकारिणी में उपसभापति का चुनाव 11 जुलाई को होना है। इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
चुनाव प्रक्रिया के तहत दोपहर 12 से 12:20 तक सदस्यों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। 12:20 से 12:40 तक कार्यकारिणी समिति की ओर से उपसभापति के नाम का प्रस्ताव दिया जाएगा। 12:40 से 1:00 बजे तक नाम वापसी होगी। 1:00 से 1:30 बजे तक यदि आवश्यक हुआ, तो मतदान किया जाएगा 1:30 से 2:00 बजे तक मतदान होगा 2:00 बजे से मतगणना होगी और नाम की घोषणा की जाएगी।
इस चुनाव में उपसभापति (Deputy Chairman) तय किया जाएगा। वर्तमान में कार्यकारिणी के 12 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 9, सपा के दो और कांग्रेस के एक सदस्य हैं। यह सभी सदस्य आपसी सहमति से उपसभापति का चुनाव करेंगे या फिर इसके लिए वोटिंग होगी, इसका निर्णय 10 जुलाई को होगा।
Deputy Chairman Election: नगर निगम परिषद कार्यालय के ओर से तैयारी पूरी
फिलहाल भाजपा की ओर से वरिष्ठ सदस्यों में पार्षद नरसिंह दास, पार्षद राजेश यादव चल्लू, पार्षद श्याम आसरे मौर्य हैं। दूसरी ओर सपा की ओर से वरिष्ठ पार्षद अमरदेव यादव हैं। नगर निगम परिषद कार्यालय के ओर से चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है।