वाराणसी। ज्ञानवापी के श्रृंगार गौरी समेत अन्य मुकदमों में शनिवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। जिसमें जिला न्यायलय द्वारा वाद को समेकित करने के आदेश को संशोधित करने की मांग गई है। जिला जज संजीव पांडेय की अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।
वाराणसी न्यायालय में आज ज्ञानवापी के कई मामलों में सुनवाई हुई। जिसमें बंद तहखानों को खोलने व उनके ASI सर्वे को लेकर भी बहस हुई। अब कोर्ट में अगली तारीख पर इन मामलों में सुनवाई होगी। श्रृंगार गौरी वाद की एक वादिनी द्वारा बंद तहखानों को भी खोलकर एएसआई सर्वे कराने की मांग की गई है।

