Varanasi: चोलापुर थाना के गुरवट सिलेमापुर में मंगलवार को पति और पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर में पत्नी का शव मिला। वहीं घर से दो किलोमीटर दूर खेत में सड़क पर पति का शव मिला। उसके गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। घटना के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त के एजिलरसन, डीसीपी वरूणा जोन चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी सरवन टी, एडीसीपी सारनाथ अतुल अंजाम त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
संतोष उर्फ राजू अपनी पत्नी आरती उर्फ रूपाली चैनपुर नेवादा अंबेडकरनगर के साथ गुरवट ग्राम में किराए के मकान मेंरहता था। दो महीने पहले पति- पत्नी (Varanasi) घर गए थे और सोमवार को वापस लौटे थे। मंगलवार की भोर में आरती के पिता बाबूलाल कमरे में गए तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। कमरे में आरती का शव पड़ा था। वहीं संतोष गायब था। कमरे का सारा सामान जला हुआ था।
varanasi: पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही जांच
मंगलवार की सुबह संतोष का शव गांव से दो किलोमीटर (Varanasi) दूर खेत में सड़क पर पड़ा मिला। पति-पत्नी की हत्या की घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस घटना की हत्या-आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।